फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cyber team will investigate fraud in transfer of arms license

UP: शस्त्र लाइसेंस के ट्रांसफर में फर्जीवाड़ा, सैनिकों से जुड़े मामले के तार; साइबर टीम की जांच में खुलेगा राज

Sun, 27 Jul 2025 10:27 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 27 Jul 2025 10:27 AM IST
सार

शस्त्र लाइसेंस ट्रांसफर में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद असलहा बाबू को निलंबित कर दिया गया था। साथ ही कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। अब प्रशासन ने जांच के लिए लखनऊ से मदद मांगी है।

विज्ञापन
Cyber team will investigate fraud in transfer of arms license
शस्त्र लाइसेंस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में आयुध कार्यालय कलेक्ट्रेट में शस्त्र लाइसेंस ट्रांसफर के फर्जीवाड़े की जांच साइबर टीम करेगी। प्रशासन ने लखनऊ से विशेषज्ञों की मदद मांगी है। जिनके लाइसेंस ट्रांसफर हुए वह तीनों सैनिक हैं। ऑनलाइन पोर्टल की लॉगइन आईडी और पासवर्ड में सेंधमारी कर नई यूनिक आईडी जारी की गईं थीं।
विज्ञापन


फर्जीवाड़े में डीएम ने असलहा बाबू प्रशांत कुमार को निलंबित कर दिया है। कंप्यूटर ऑपरेटर पंकज के खिलाफ केस दर्ज कराया है। प्रशासनिक जांच में पता चला है कि निलंबित असलहा बाबू की लापरवाही से शस्त्र लाइसेंस का लॉगइन आईडी व पासवर्ड लीक हुआ था। जिसकी मदद से पंकज ने सैनिकों की यूनिक आईडी बदली। जिस कंप्यूटर यह फर्जीवाड़ा किया गया, उसका आईपी एड्रेस भी नहीं मिल रहा। 
विज्ञापन


 

प्रशासनिक अधिकारियों का जिन सैनिकों के शस्त्र लाइसेंस ट्रांसफर हुए उनसे भी संपर्क नहीं हो पा रहा। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि जिन शस्त्र लाइसेंस को ट्रांसफर किया गया। वह ऑल इंडिया लाइसेंस हैं। जिन्हें किसी भी जनपद में ट्रांसफर कराया जा सकता है। इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच की जरूरत है। ऐसे में साइबर विशेषज्ञों का सहयोग लिया जाएगा। एनआईसी में तैनात आउटसोर्स कर्मियों की भी जांच कराई जा रही है।

दिल्ली से तार जुड़े होने के संकेत
प्रशासन की जांच में सामने आया है कि जिस तरह आगरा में शस्त्र लाइसेंस ट्रांसफर हुए। उनका यूनिक आईडी बदला गया। इसी तरह के मामले पूर्व में मथुरा में हो चुके हैं। इस फर्जीवाड़े के दिल्ली से भी तार जुड़े होने के संकेत अधिकारियों को मिल रहे हैं। सैनिकों की भूमिका की जांच हो सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed