फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cyber police arrested two criminals through digital arrest in case of fraud of Rs 2.80 lakh

UP: एक 'हैलो' लोगों को मिनटों में बना देता है कंगाल...पुलिस के हाथ लगे ऐसे ही दो शातिर, ठगी का ये नया तरीका

Mon, 17 Feb 2025 10:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Feb 2025 10:31 PM IST
सार

आगरा पुलिस ने ऐसे दो शातिरों को गिरफ्तार किया है, जो लोगों को नए-नए तरीकों से जाल में फंसाकर ठगी करते हैं। इनके पास से आई फोन के साथ लग्जरी कार भी बरामद की गई है।

 

विज्ञापन
Cyber police arrested two criminals through digital arrest in case of fraud of Rs 2.80 lakh
पुलिस गिरफ्त में साइबर ठग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कंबोडिया और वियतनाम के साइबर ठग भारत में सक्रिय अपने एजेंटों की मदद से लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी का शिकार बना रहे हैं। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने कोटा (राजस्थान) में रहने वाले गिरोह के दो एजेंटों आरिफ खान और दिव्यांश गहलोत को गिरफ्तार किया है। साइबर अपराधी फर्जी आईडी पर लिए सिम से काॅल कर धमकाते और खातों में रकम जमा कराने के बाद ऑनलाइन ट्रांसफर कर लेते थे।
विज्ञापन





खंदारी क्षेत्र के जूता कारोबारी की 80 वर्षीय पत्नी से 2.80 लाख रुपये वसूले गए थे। उन्हें ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग में जेल भेजने की धमकी देकर 4 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट किया गया था। इनके पास मोबाइल पर 16 जनवरी को कॉल आई थी। साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि जांच में सामने आया कि रकम रेलवे काॅलाेनी, नया वार्ड 45 थाना रेलवे काॅलोनी कोटा निवासी आरिफ खान के खाते में गई थी। साइबर सेल ने आरिफ और उसके साथी दिव्यांश को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गिरोह का सरगना भीलवाड़ा में रहता है। आरिफ एजेंट है। उसने अपने नाम से खाता खुलवाया था। साइबर अपराधी जो रकम लेते थे, वह उसमें से 10 प्रतिशत हिस्सा लेता था। दिव्यांग गहलोत एक स्माल फाइनेंस बैंक में काम करता है। आरिफ का खाता उसने खुलवाया था।

विदेश से फैला रहे जाल
साइबर ठग विदेश में बैठकर जाल फैला रहे हैं। डिजिटल अरेस्ट ही नहीं अन्य तरीके भी अपनाते हैं। खातों में रकम जमा कराने के बाद ऑनलाइन ही ट्रांसफर की जाती है। खातों में रकम लेने के लिए एजेंट बनाए जाते हैं। एजेंट का काम सिर्फ यही होता है कि वह खाते खुलवाए। इसके बाद एटीएम कार्ड सहित अन्य जानकारी ठगों को दे दें।


एसीपी हरीपर्वत आदित्य सिंह ने बताया गिरोह के सरगना कंबाेडिया, वियतनाम आदि देशों से सक्रिय हैं। आरोपी आरिफ के खाते में नौ लाख रुपये स्थानांतरित किए गए थे। यह रकम अन्य लोगों से ठगी करके ली गई थी। इसमें 80 हजार रुपये फ्रीज करा दिए गए हैं। आरोपियों से कार, आठ डेबिट कार्ड, दो आधार कार्ड, पैनकार्ड, चेकबुक बरामद की गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed