फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cyber ??Help Desk set up in all police stations

सभी थानों में साइबर हेल्प डेस्क का हुआ गठन

Sat, 01 Jan 2022 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Cyber ??Help Desk set up in all police stations
मैनपुरी। साइबर अपराध की रोकथाम के उद्देश्य को लेकर जनपद के सभी थानों में साइबर हेल्प डेस्क का गठन किया गया है। थाने में आने वाली शिकायतों पर हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मी शिकायत पर तत्काल जांच की प्रक्रिया शुरू करते हुए कार्रवाई करेगा। एसपी ने बताया कि लोगों में भी जागरूकता आएगी।
विज्ञापन

ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में पीड़ित थाना चौकियों के चक्कर काटते हैं। जब तक मामला साइबर सेल तक पहुंचता है, तब तक काफी देर हो चुकी होती है। त्वरित सुनवाई के लिए एसपी अशोक कुमार राय ने प्रत्येक थाने में साइबर हेल्प डेस्क का गठन किया है। एसपी ने बताया कि थाना स्तर पर गठित टीम में सदस्य प्रभारी/थानाध्यक्ष, एक कंप्यूटर ऑपरेटर व एक महिला आरक्षी को नियुक्त किया गया है। प्राप्त शिकायतों पर सुनवाई व प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नियुक्त कर्मी लोगों के बीच साइबर अपराध को लेकर जागरूकता फैलाने का काम भी करेंगे। शिकायत को सुनकर तत्काल निराकरण का प्रयास शुरू करेंगे। साइबर हेल्प डेस्क 155260 पर शिकायत दर्ज करवाने में मदद करेंगे। साइबर अपराध से संबंधित मोबाइल नंबर, बैंक खाता संख्या आदि को साइबर सेफ पोर्टल पर दर्ज करेंगे। नोडल अधिकारी द्वारा एक रजिस्टर का रखरखाव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरतें सावधानी
- यदि आवश्यक न हो तो स्क्रीन शेयरिंग एप डाउनलोड न करें
- पेटीएम व अन्य वॉलेट केवाईसी अपडेट ऑफिस जाकर ही करें
- किसी अंजान व्यक्ति द्वारा भेजा गया लिंक ओपन न करें।
- किसी अंजान व्यक्ति का वीडियो कॉल आए तो अपना कैमरा ऑन न करें।
- व्हाट्सएप प्राइवेसी में अपना अकाउंट सिर्फ कांटेक्ट करके रखें।
- सोशल साइट्स पर आने वाले लाइव चैट के विज्ञापनों से बचकर रहें।
- अपने सोशल मीडिया एकाउंट में जीरो टू स्टेप सत्यापन को ऑन रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed