{"_id":"690728c391893d8323094d22","slug":"cyber-fraudsters-withdraw-rs-seven-lakh-from-account-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मैसेज आया और न ओटीपी...खाते से निकल गए सात लाख रुपये, बैंक जाने पर हुई जानकारी; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मैसेज आया और न ओटीपी...खाते से निकल गए सात लाख रुपये, बैंक जाने पर हुई जानकारी; जांच में जुटी पुलिस
Sun, 02 Nov 2025 03:21 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 02 Nov 2025 03:21 PM IST
सार
एक महिला के खाते से सात लाख रुपये पार हो गए। महिला जब बैंक गईं तो उन्हें खाते से रुपये निकलने की जानकारी हुई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
साइबर अपराधी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की एक महिला के खाते से साइबर ठगों ने 7 लाख 24 हजार की ठगी कर ली। धनराशि के ट्रांजेक्शन का कोई मैसेज या ओटीपी नहीं आया। पीड़िता ने साइबर थाने में केस दर्ज कराया है।
जगदीशपुरा के महारानीबाग निवासी अभिलाषा देवी ने पुलिस को बताया कि उनके खाते से 17 अक्टूबर को 3 लाख 63 हजार और 18 अक्टूबर को 3 लाख 61 हजार रुपये साइबर ठगों ने निकाले है। बैंक जाने पर उनको ठगी होने की जानकारी हुई।
बैंक कर्मियों से खाते से रुपये निकलने के बारे में पूछा, तो स्टेटमेंट निकाल कर दे दिया। इसके बाद बैंक खाता फ्रीज कर दिया। उन्होंने बताया कि धनराशि ट्रांसफर व कटने का कोई मैसेज नहीं आया था। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।