फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cyber Fraud in electricity bill 52 thousand was cheated in agra

UP: बिजली बिल अपडेट के लिए पांच रुपये कराए ऑनलाइन ट्रांसफर, अगले दिन आया ऐसा मैसेज; उड़ गई एकाउंटेंट की नींद

Mon, 01 May 2023 12:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 01 May 2023 12:39 PM IST
सार

Cyber Fraud in electricity bill: यदि आपके मोबाइल पर कोई मैसेज आए या फोन जिसमें यह कहा जाए कि बिजली बिल नहीं भरने पर बिजली काट दी जाएगी या फिर बिल अपडेट करना है तो सावधान हो जाएं। आगरा में एक फर्म में एकाउंटेंट से बिल अपडेट के नाम पर 52 हजार रुपये की ठगी हुई है। 

विज्ञापन
Cyber Fraud in electricity bill 52 thousand was cheated in agra
Cyber Crime - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में साइबर अपराधियों के एक फर्म के एकाउंटेंट को बिजली का बिल अपडेट कराने के नाम पर 52 हजार रुपये का चूना लगा दिया। एकाउंटेंट को महज पांच रुपये का शुल्क बताकर ऑनलाइन ट्रांसफर कराए। इसके अगले दिन उनके खाते से 52 हजार रुपये खाते से गायब हो गए। 

विज्ञापन

यहां का है मामला 

आवास विकास काॅलोनी सेक्टर-10 निवासी भ्रमण कुमार गुप्ता एक फर्म में एकाउंटेंट हैं। फर्म के मालिक के मोबाइल पर एक मैसेज आया था। इसमें लिखा था कि बिजली का बिल अपडेट नहीं है। अगर, बिल अपडेट नहीं कराएंगे तो बिजली काट दी जाएगी। इसमें एक नंबर भी लिखा था। मालिक ने भ्रमण कुमार को मैसेज फारवर्ड किया। उन्होंने मैसेज में लिखे नंबर पर बात की। बात करने वाले ने बिजलीकर्मी बताया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आगरा: पुष्पांजिल हाइट्स में 7वीं मंजिल के दो फ्लैटों में आग, इमारत कराई खाली; दो दमकल कर्मियों की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

गूगल-पे से ट्रांसफर किए पांच रुपये 

उनसे कहा कि मैसेज लिखे लिंक पर बिल अपडेट करने के लिए पांच रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दो। 12 अक्तूबर 2022 को भ्रमण कुमार ने रुपये गूगल-पे से ट्रांसफर कर दिए। गूगल पे पंजाब नेशनल बैंक संजय प्लेस से लिंक था। अगले दिन खाते से 52 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए। पीड़ित ने साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई। मामले में थाना सिकंदरा में केस दर्ज हुआ है।

ये भी पढ़ें - UP: कार चलाते वक्त भूल से भी न करें ये गलती, आगरा में 103 चालकों के लाइसेंस निलंबित, 174  किए गए चालान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed