फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cyber criminals withdrew Rs 1.99 lakh from the account of employee of DM residence by asking for the PIN

साइबर अपराध: जिलाधिकारी आवास का कर्मचारी ऐसे फंसा जाल में, गवां बैठा 1.99 लाख रुपये

Fri, 28 Apr 2023 09:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Apr 2023 09:48 AM IST
सार

जिलाधिकारी आवास के कर्मचारी से साइबर अपराधियों ने पिन पूछकर खाते से 1.99 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने केस दर्ज कराया है।
 

विज्ञापन
Cyber criminals withdrew Rs 1.99 lakh from the account of employee of DM residence by asking for the PIN
साइबर अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के जिलाधिकारी आवास का कर्मचारी साइबर ठगों की धोखाधड़ी का शिकार हो गया। ठग ने उनके खाते से 1.99 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन

इलेक्ट्रीशियन का करता है काम 

पीड़ित गोपालदास जिलाधिकारी परिसर में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह इलेक्ट्रीशियन हैं। 20 फरवरी को एक काॅल आई। कहा कि वो परमहंस हाॅस्पिटल से बोल रहा है। अगर, आपरेशन कराना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर दे दो। उन्होंने नंबर दे दिया। इसके बाद उसने एक लिंक भेजा। डेबिट कार्ड का पिन पूछ लिया। बताया कि आपका रजिस्ट्रेशन हो गया है। वह आश्वस्त हो गए। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - डॉक्टर या हैवान: प्रसव के दौरान ब्लेड से काट दिया नवजात का पेट, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप; हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक से मिली धोखाधड़ी की जानकारी 

बैंक जाने पर पता चला कि 21 और 22 फरवरी के बीच खाते से 1.99 लाख रुपये निकल गए हैं। मामले में थाना रकाबगंज में केस दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed