डॉक्टर या हैवान: प्रसव के दौरान ब्लेड से काट दिया नवजात का पेट, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप; हंगामा
आगरा के गंगाराम हॉस्पिटल के डॉक्टर पर ब्लेड गलत लग जाने का आरोप लगाते हुआ परिवार के लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसी तरह मामला शांत कराया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के गंगाराम हॉस्पिटल ट्रांस यमुना में बृहस्पतिवार को मरीज के परिजनों ने हंगामा किया। डिलीवरी के दौरान गलत जगह ब्लेड लग जाने के आरोप लगाए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। नवजात की नाभि से आंत बाहर निकली थी। वहीं, डॉक्टर प्रिया अग्रवाल ने दलील दी है कि जन्मजात विकृति के कारण आंत बाहर हैं।
ये है मामला
नगला रामबक्स निवासी त्रिमोहन शर्मा ने बताया कि प्रसव पीड़ा होने पर उन्होंने पत्नी शीतल को गंगाराम हाॅस्पिटल में सुबह भर्ती कराया था। 12 हजार रुपये में डिलीवरी करने के लिए कहा गया। 10 हजार रुपये जमा कराने के बाद शाम चार बजे प्रसूता को ऑपरेशन थिएटर में ले गए। बाद में कहा कि नवजात की आंत नाभि से बाहर निकली है। इलाज के लिए बड़े हाॅस्पिटल में ले जाएं। इस पर परिजन ने हंगामा कर दिया।
ये भी पढ़ें - UP: 'इंस्पेक्टर को मेरी जाति नहीं पसंद इसलिए डंडे से पीटा', आरोप लगाने वाला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला
ये लगाया आरोप
हाॅस्पिटल संचालक डाॅ. प्रिया अग्रवाल पर सिजेरियन डिलीवरी के दौरान ब्लेड लगने से आंत बाहर निकलने के आरोप लगाए गए। पुलिस ने समझाकर शांत कराया। डाॅ. प्रिया अग्रवाल ने बताया कि नवजात को जन्मजात विकृति से आंत बाहर निकल आई हैं।
ये भी पढ़ें - Rangji Heights Suicide Case: ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर लड़की ने की थी आत्महत्या, युवक करता था वीडियो कॉल