फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cyber criminals withdraw two lakh rupees from the account by sending link on mobile in Agra

Cyber Crime: आगरा में मोबाइल पर लिंक भेजकर एंबुलेंस सेवा संचालक के खाते से निकाले दो लाख रुपये

Wed, 25 May 2022 07:57 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 25 May 2022 07:57 PM IST
सार

साइबर अपराधी फर्जी फौजी बनकर लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बना रहे हैं। इस बार आगरा में एक एंबुलेंस सेवा के संचालक के खाते से दो लाख रुपये निकाल लिए गए। 

विज्ञापन
Cyber criminals withdraw two lakh rupees from the account by sending link on mobile in Agra
साइबर अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में साइबर अपराधियों ने एक एंबुलेंस सेवा के संचालक को शिकार बना लिया। शातिरों ने एक हॉस्पिटल से मरीज शिफ्ट करने के नाम पर एंबुलेंस मांगी। ऑनलाइन भाड़ा ट्रांसफर करने के लिए मोबाइल पर एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करने पर खाते से दो लाख रुपये कट गए। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

मरीज को शिफ्ट करने की कही थी बात 

सेक्टर 16 आवास विकास कॉलोनी निवासी दिनेश कुमार राना एंबुलेंस सेवा के संचालक हैं। उन्होंने एसएसपी को बताया कि 16 मई को उनके पास एक फोन कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को फौजी बताया। कहा कि मरीज को विजय नगर कालोनी स्थित नर्सिंग होम से लखनऊ शिफ्ट करना है। मरीज के लिए एसी एंबुलेंस चाहिए। 

विज्ञापन


इस पर उन्होंने एंबुलेंस को भेज दिया। हॉस्पिटल के बाहर एंबुलेंस दो घंटे खड़ी रही। मगर, मरीज नहीं आया। बाद में कहा कि वह ऑनलाइन भाड़ा ट्रांसफर कर रहा है। इसके लिए मोबाइल पर एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही दो खातों से 11 बार में दो लाख रुपये कट गए। यह देखकर एंबुलेंस संचालक के होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीपी पर लगी है फौजी की फोटो

पीड़ित का कहना है कि जिस समय रकम खाते से निकाली गई, उस समय मैसेज नहीं आए। इसके कुछ देर बाद मोबाइल पर मैसेज आने लगे। उन्होंने बैंक को सूचित किया। आरोपी व्हाट्स एप डीपी पर फौजी की वर्दी में नजर आ रहा है। यह डीपी किसकी है? यह अभी साफ नहीं हो सका है। साइबर सेल जांच कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed