फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cyber criminals frauds with police constable sell car for transfer

साइबर अपराधियों ने पुलिसकर्मी को लगाया चूना, कार का विज्ञापन दिखाकर ठगे 1.40 लाख रुपए

Mon, 22 Apr 2019 08:02 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 22 Apr 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
cyber criminals frauds with police constable sell car for transfer
cyber crime
साइबर अपराधियों ने इस बार एक पुलिस वाले को ही ठग लिया। ओएलएक्स पर कार का विज्ञापन दिया। खुद को सैन्य अधिकारी बताया। इसके बाद खाते में 1.40 लाख रुपये जमा करा लिए। इसके बाद फोन बंद कर लिया। पीड़ित सिपाही ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। साइबर क्राइम सेल को मामले में जांच के आदेश किए गए हैं।
विज्ञापन


मूलरूप से मेरठ निवासी सिपाही अखिल चौधरी पुलिस लाइन में तैनात हैं। एसएसपी आफिस में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उन्होंने रविवार को ओएलएक्स पर स्विफ्ट कार का विज्ञापन देखा था। उस पर लिखे मोबाइल नंबर पर मैसेज कर दिया। कुछ देर बाद एक व्यक्ति का कॉल आया। 
विज्ञापन


उसने कहा कि वह सेना में है। इस समय लखनऊ में तैनात है। वह अधिकारी है और अब ट्रांसफर होने वाला है। इसलिए अपनी कार बेच रहे हैं। कार दो साल पहले खरीदी थी। अच्छी हालत में है। कार की कीमत 2.5 लाख रुपये बताई। इस पर अखिल तैयार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुकिंग के नाम पर उसने पेटीएम एकाउंट में तकरीबन आठ हजार रुपये जमा करा लिए। 15 मिनट बाद फिर कॉल किया। इस बार कहा कि गाड़ी एक ट्रक में लोड करा दी है। वह कुछ ही घंटों में पहुंच जाएगी। अपना एक कर्मचारी भेज दिया है। वह कागजात लेकर आ रहा है। वह आरटीओ की कार्रवाई करा देगा। 

इसके लिए 35 हजार और जमा कराने को कहा। सिपाही ने यह रकम भी जमा कर दी। दो घंटे बाद फिर कॉल आया। इस कॉल को करने वाले ने कहा कि वह ट्रक चालक है। कार लेकर आ रहा है। मगर, पहले पेमेंट करना होगा। दो पेटीएम नंबर बताए। 

दो बार में 97 हजार रुपये जमा करा लिए। सिपाही ने शाम तक इंतजार किया, लेकिन कार नहीं आई। इस पर उसे शक हो गया। फोन नंबर मिलाया, लेकिन वह बंद हो गया। ठगी का पता चलने पर सोमवार को एसएसपी से शिकायत की। मामले में साइबर क्राइम सेल को जांच के आदेश किए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed