फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cyber criminals duped teacher by luring him with promise of profit

UP: फेसबुक पर मुनाफे का दिया ऐसा लालच, शिक्षक ने गंवा दिए 21.50 लाख रुपये; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 22 Feb 2026 11:17 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 22 Feb 2026 11:17 AM IST
सार

साइबर ठगों ने शिक्षक को जाल में फंसाने के लिए मुनाफे का लालच दिया। शुरुआत में निवेश पर मुनाफा भी दिखने लगा, जब रकम निकालने की कोशिश की तो अकाउंट बंद कर दिया। पीड़ित ने एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Cyber criminals duped teacher by luring him with promise of profit
cyber crime cyber fraud - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

आगरा के बरौली अहीर स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रींस कॉलोनी निवासी सरकारी शिक्षक कमलेश कुमार ने साइबर ठगों के जाल में फंसकर मुनाफे के लालच में 21.50 लाख रुपये गंवा दिए। उन्होंने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों को बैंक खातों और मोबाइल नंबर के आधार पर तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पीड़ित कमलेश ने पुलिस को बताया कि फेसबुक पर उनके पास चेन सेलिना नाम की महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। उसने खुद को वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी स्थित स्टेट स्ट्रीट ग्लोबल एडवाइजर्स कंपनी की डिप्टी मैनेजर बताया। बातचीत में सोने और क्रिप्टोकरेंसी की ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश करने पर कई गुना मुनाफे का लालच दिया। टेलीग्राम लिंक भेजकर ग्रुप में जोड़ा और इसी से बात की। 
विज्ञापन


16 दिसंबर को 50 हजार रुपये यूपीआई से बताए गए खाते में उन्होंने भेजे, जिस पर सीएस 98 नाम के पोर्टल पर उनका खाता बनाया गया था। निवेश के बाद पोर्टल पर अच्छा मुनाफा दिखने लगा। 26 दिसंबर को 1 लाख रुपये , 29 दिसंबर को 10 लाख रुपये, 8 व 10 जनवरी को 3 लाख रुपये, 9 जनवरी को 7 लाख रुपये अलग-अलग खातों में जमा कराए। जब उन्होंने मुनाफे की रकम निकालने का प्रयास किया तो पोर्टल पर लोन री-पेमेंट व अन्य चार्ज के नाम पर और रकम मांगी जाने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंकार करने पर अकाउंट फ्रीज करने की धमकी देकर संपर्क तोड़ दिया गया। उन्होंने थाना साइबर क्राइम में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

साइबर ठगी से बचने के लिए यह रखें ध्यान
- किसी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से पहले प्रोफाइल जांचें।
- सोशल मीडिया या टेलीग्राम पर निवेश संबंधी प्रस्तावों से सावधान रहें।
- किसी भी ऑनलाइन ट्रेडिंग पोर्टल में निवेश से पहले सेबी से वैद्यता जांचें।
- किसी अनजान खाते में रुपये ट्रांसफर न करें। ओटीपी, बैंक डिटेल देने से बचें।
- ठगी होते ही 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें, साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed