फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cyber criminals 83 thousand withdrawn from two accounts without OTP and message in agra crime news

पुलिस से दो कदम आगे साइबर अपराधी: ओटीपी और मैसेज नहीं आया, दो खातों से निकाले 83 हजार; इन बातों का रखें ध्यान

Sat, 26 Aug 2023 12:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 26 Aug 2023 12:21 PM IST
सार

साइबर अपराधियों ने दो ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है, जिससे पुलिस भी हैरान है। जिनके खाते से रकम गायब की गई, उनके पास न तो आटीपी आया और नाहीं मैसेजे। पुलिस आरोपियों के खातों की जानकारी जुटा रही है। 
 

विज्ञापन
Cyber criminals 83 thousand withdrawn from two accounts without OTP and message in agra crime news
Cyber Crime - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में ठगी की दो ऐसी वारदातें हुईं, जिनके बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे। साइबर अपराधी रोजाना किसी न किसी को धोखाधड़ी का शिकार बना रहे हैं। कभी कॉल करके जानकारी लेते हैं तो कभी मोबाइल पर लिंक भेजकर खातों में सेंध लगाते हैं। एक व्यक्ति के 2 खातों से 83 हजार रुपये निकाल लिए गए, जबकि उनके पास कोई ओटीपी और मैसेज तक नहीं आया। मामले में तीन महीने बाद मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन

इनके साथ हुई ठगी 

सेमरी का ताल, देवरी रोड निवासी भरत सिंह के 2 बैंकों में खाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि मोबाइल पर कोई ओटीपी नहीं आया। किसी मैसेज या लिंक पर क्लिक भी नहीं किया। बैंक के नाम से कॉल भी नहीं किया। फिर भी दो खातों से 83 हजार रुपये निकल गए। उन्होंने साइबर सेल में शिकायत की।

ये भी पढ़ें - आधी रात बहू के कमरे के बाहर लगी भीड़: अंदर हो रही थी हलचल...सास ने बाहर से लगाई कुंडी, फिर जो हुआ न होगा यकीन

विज्ञापन
विज्ञापन

खातों की जुटाई जा रही जानकारी 

जांच के बाद थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा का कहना है कि जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई है, उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। ये खाते कहां और किसने खुलवाए हैं? यह पता किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - दामाद ने बाथरूम में दी जान: ससुराल वालों ने रखी थी ऐसी शर्त, मजबूरी में उठाया खौफनाक कदम

विज्ञापन

रहें सावधान

साइबर सेल के एक्सपर्ट सुल्तान सिंह ने बताया कि साइबर अपराधी नए-नए तरीके अपनाकर लोगों से धोखाधड़ी करते हैं। बैंक अधिकारी बनकर काल करते हैं, पेंशन दिलाने का झांसा देते हैं, बीमा पालिसी व गिफ्ट का लाभ, नौकरी दिलाने का झांसा देकर खातों में रकम जमा कराते हैं। कई बार सहायता के नाम पर ठग लेते हैं। ऐसे में ध्यान देने की जरूरत है कि किसी अंजान व्यक्ति को अपनी निजी जानकारी नहीं बताएं। गिफ्ट के झांसे में नहीं आना चाहिए। मोबाइल पर आने वाले अंजान लिंक पर क्लिक नहीं करें। एटीएम से रुपये निकालने जाएं तो अंजान व्यक्ति से सहायता नहीं लें। साइबर ठगी होने पर 1930 पर काल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed