फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cyber criminal brought from Kasganj escaped from SN Medical College in Agra

UP: अस्पताल में सोते रहे बंदी रक्षक...हथकड़ी से हाथ निकालकर भागा आरोपी, एक घंटे बाद हो सकी जानकारी

Sat, 09 Aug 2025 10:11 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 09 Aug 2025 10:11 PM IST
सार

कासगंज के बंदी को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया था। रात करीब दो बजे संकेत यादव हथकड़ी से हाथ निकाल कर भाग निकला। रात तीन बजे बंदी रक्षकों की नींद खुली। तब उन्हें बंदी के भागने का पता चला। 

विज्ञापन
Cyber criminal brought from Kasganj escaped from SN Medical College in Agra
अस्पताल से भागता बंदी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज जेल से इलाज के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज लाया गया साइबर अपराध का आरोपी शुक्रवार रात को हथकड़ी से हाथ निकालकर भाग निकला। उसकी अभिरक्षा में तैनात बंदी रक्षक सोते रह गए। उन्हें एक घंटे बाद पता चला। इस पर तलाश की मगर बंदी हाथ नहीं आ सका। मामले में बंदी रक्षकों और बंदी के खिलाफ थाना एमएम गेट में केस दर्ज किया गया है। बंदी जबलपुर का रहने वाला है। उसकी तलाश में टीम को भेजा है।
विज्ञापन


साइबर क्राइम के मामले में कासगंज पुलिस ने मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी 22 वर्षीय संकेत यादव को गिरफ्तार किया था। वह कासगंज जेल में बंद था। पिछले कुछ दिन से उसे पेट दर्द और उल्टी की शिकायत थी। शुक्रवार शाम को उसे एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया था। उसकी देखरेख में बंदी रक्षक अजीत पांडे और जयंत कुमार तैनात थे। रात में दोनों कर्मचारी सो गए। 
विज्ञापन


 

इसका फायदा उठाकर रात करीब दो बजे संकेत यादव हथकड़ी से हाथ निकाल कर भाग निकला। रात तीन बजे कर्मचारियों की नींद खुली। तब उन्हें बंदी के भागने का पता चला। उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थाना एमएम गेट पुलिस ने बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर देखा लेकिन वह नहीं मिल सका। कासगंज जेल के उप कारापाल उमेश चंद शर्मा की तहरीर पर दोनों बंदी रक्षकों और बंदी संकेत यादव के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है।

 

जबलपुर भेजी गई टीम
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि पुलिस टीम बंदी की तलाश में जुटी हुई है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। बंदी जिस रास्ते से गया होगा, उन रास्तों पर चेक किया गया है। जबलपुर भी एक टीम को भेजा गया है। आरोपी बंदी रक्षक भी तलाश में लगे हुए हैं।

ये भी पढ़ें-UP: 'अब किसे राखी बांधें...', रक्षाबंधन पर तीन भाइयों की दर्दनाक माैत, लाशें देख बेहोश हुईं बहनें; मचा चीत्कार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed