फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cyber Crime Send Link For Money Request Crime News

साइबर क्राइमः इंस्पेक्टर की फेसबुक आईडी हैक कर मांगे 25 हजार रुपये

Wed, 13 May 2020 08:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 13 May 2020 08:15 AM IST
सार

आप फोन पे और पेटीएम इस्तेमाल करते हो क्या? इससे रकम भेज दो
बाद में लिखकर आया कि आईडी हैक हो गई थी
 

विज्ञापन
Cyber Crime Send Link For Money Request Crime News
डेमो - फोटो : डेमो

विस्तार

साइबर अपराधियों ने मंगलवार को समाजसेवी रविंद्र पाल सिंह टिम्मा से ठगी की कोशिश की। एक इंस्पेक्टर की फेसबुक आईडी हैक कर ली। इसके बाद व्यापारी नेता को मैसेंजर पर मैसेज करके 25 हजार रुपये की मांग की। व्यापारी नेता को शक हो गया। उनके सवाल पूछने पर मैसेज आने बंद हो गए।
विज्ञापन


डिफेंस एस्टेट निवासी रविंद्र पाल सिंह टिम्मा ने बताया कि दोपहर में उनके मोबाइल के फेसबुक मैसेंजर पर एक मैसेज आया। मैसेज अशोक कुमार सिंह की आईडी से था। फोटो में एक निरीक्षक नजर आ रहे थे। उन्होंने समझा कि पूर्व में आगरा में तैनात रहे निरीक्षक का मैसेज है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मथुराः ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में दिनदहाड़े 21 लाख की लूट से मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर हेलो लिखकर भेज दिया। इसके बाद मैसेज आया कि मुझे कुछ जरूरत है। किसी को 25 हजार रुपये भेजने हैं। आप फोन पे और पेटीएम इस्तेमाल करते हो क्या? इससे रकम भेज दो। मैं आपको रुपये वापस कर दूंगा। मगर, रविंद्र पाल सिंह टिम्मा वॉलेट नहीं चलाते थे। इस कारण मना कर दिया। उन्हें निरीक्षक के इस तरह रुपये मांगने पर शक हो गया। 

उन्होंने अपने एक मित्र से फोन पर बात की। उसने अलर्ट रहने के लिए बोल दिया। बाद में उन्होंने मैसेज करके फोन पर बात करने के लिए बोल दिया। मगर, काफी देर तक मैसेज नहीं आए। बाद में लिखकर आया कि आईडी हैक हो गई थी। टिम्मा सतर्कता से साइबर अपराधी का शिकार होने से बच गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed