{"_id":"551b3373f8430e132ed3385eaea9479a","slug":"cute-spring-which-came-piled-brought-happiness-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘प्यारा वसंत जो आया, ढेर सी खुशियां लाया’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘प्यारा वसंत जो आया, ढेर सी खुशियां लाया’
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Fri, 12 Feb 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुंध की चादर के बीच गुुरुवार की सुबह हर तरफ पीला रंग छाया। सुनहरी धरती सुनहरी और नीले अंबर के बीच दयालबाग के खेतों में पीले फूल बहुत ही आकर्षक लग रहे थे। बच्चों से लेकर बड़े तक पीले वस्त्रों में इन खेतों में अपने गुरु दर्शन को पहुंचे। वसंतोत्सव के आगाज पर राधास्वामी की गूंज और बच्चों की कव्वाली ने सत्संगियों में अनूठी शक्ति का संचार किया। गुरु का आर्शीवाद पाने और खेत में सेवा के लिए सत्संगियों का मानो सैलाब उमड़ पड़ा। देशभर के सत्संगियों ने वसंतोत्सव की पहली सुबह खेतों में श्रमदान किया।
वसंतोत्सव मनाने के लिए देशभर से राधास्वामी सत्संग सभा के हजारों सदस्य दयालबाग पहुंचे हैं। सत्संगियों के साथ दयालबाग एजूकेशनल इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने भी श्रमदान किया। श्रमदान के बाद बच्चों ने बसंत के आगमन पर कव्वाली प्रस्तुत की। राधास्वामी मत के हुजूर महाराज ने भी खेत में श्रमदान किया। इसके बाद बेबी शो के विजेताओं को गुरु महाराज ने आर्शीवाद दिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई तो वहीं लोगों ने एक दूसरे को वसंत की शुभकामनाएं दीं। दोपहर में सत्संगियों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई, जिसमें लंबी कूद, शॉट पुट, रिले दौड़, 5000 मीटर तक की दौड़, रस्साकसी तथा कबड्डी के साथ म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें बच्चों से लेकर 75 साल के बुजुर्गों ने भी हिस्सा लिया।
हर तरफ पीली छटा
वसंतोत्सव में दयालबाग में हर तरफ पीली छटा दिखी। हर कोई पीली टोपी और वस्त्र पहने आकर्षक सजावट को निहारता रहा। हजूरी महाराज की कोठी और पवित्र कुआं के साथ ही सत्संग भवन पर भव्य सजावट की गई। प्रदूषण मुक्त एलईडी लाइटों से भवन जगमगाए। दयालबाग की कालोनियों श्वेत नगर, प्रेम नगर, विद्युत नगर, स्वामी बाग, दयालबाग के हर घर में सजावट की गई। सुबह से लेकर देर रात तक दयालबाग में सत्संगियों का हुजूम उमड़ा रहा।
विज्ञापन
सौंदर्य, बुद्धि, स्वास्थ्य पर निर्णय
दयालबाग में वसंतोत्सव में आयोजित किए गए ‘बेबी शो’ में विजेताओं का निर्धारण सौंदर्य, बुद्धि और स्वास्थ्य के आधार पर किया गया। दयालबाग में रहने वाले तथा पढ़ने वाले दो से आठ वर्ष तक के बच्चों ने हिस्सा लिया। तीन वर्गों दो से चार, चार से 6 और छह से 8 वर्ष की आयु में प्रतियोगिता कराई गई। इसमें 53 लड़कियों और 52 लड़कों सहित कुल 105 बच्चों ने हिस्सा लिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में केवल उन्हीं बच्चों ने भाग लिया, जिन्हें बेबी शो की अन्य प्रतियोगिताओं में कोई पुरस्कार नहीं मिला। इसमें 14 लड़कियों तथा 12 लड़कों सहित 26 बच्चों ने हिस्सा लिया।
बेबी शो के परिणाम
वर्ग चैंपियन
2-4 वर्ष उपाश सत्संगी
4-6 वर्ष सूरत मेहरा
6-8 वर्ष सुमति कुमार
फैंसी ड्रेस के परिणाम
2 से 4 वर्ष
स्थान नाम फैंसी ड्रेस
प्रथम निमित गुप्ता नन्हा फौजदार
द्वितीय सूरत गुप्ता दयालबाग का बाम
तृतीय शब्द सरन फल बाग
4-6 वर्ष
प्रथम चरन सरन शिक्षा का स्तंभ
द्वितीय मौज आधार दयालबाग की प्रगति
तृतीय सोहांग राज संपूर्ण मानव
6-8 वर्ष
प्रथम कु. सी दिलासा पानी की बूंद
द्वितीय कु. तान्या परी
तृतीय कु. शब्दा सत्संगी बाल बचत
खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता
बालक सब जूनियर प्रतियोगिता विजेता
शॉट पुट अमित
लंबी कूद अनमोल सत्संगी
50 मी. रेस प्रशांत कुमार
200 मी. रेस वी संत सरन
4×50 मी. रेस संत सरन, केवी नगर
बालिका वर्ग सब जूनियर
क्रिकेट बाल थ्रो दया भगत
लंबी कूद सूरत प्यारी
50 मी. रेस मालिनी
200 मी. रेस सूरत प्यारी
चम्मच दौड़ धुन
4×50 मी. रेस सूरत प्यारी, केवी नगर
जूनियर वर्ग
बालक प्रतियोगिता विजेता
100 मी. रेस आरथ सत्संगी
400 मी. रेस आरथ सत्संगी
लंबी कूद अलख सिंह
2 किमी साइकिल खुशवीर सिंह
शॉट पुट पोहप कुमार
बालिका प्रतियोगिताएं विजेता
100 मी. रेस दया कुमार
400 मी. रेस मेहर भटनागर
लंबी कूद दया कुमार
50 मी. साइकिल प्रेम प्यारी
शॉट पुट दया कुमार
सीनियर वर्ग
बालक प्रतियोगिताएं विजेता
शॉट पुट नितेश कुमार
लंबी कूद उदय विनायक
100 मी. रेस उत्कर्ष श्रीवास्तव
1500 मी. रेस उत्कर्ष श्रीवास्तव
4×100 मी. रेस प्रेम नगर
क्रो वॉक उदय विनायक
बालिका प्रतियोगिताएं विजेता
शॉट पुट श्रुति सैनी
लंबी कूद लक्ष्मी कुमारी
100 मी. रेस लक्ष्मी कुमारी
800 मी. रेस दीपशिखा पांडे
4×100 मी. रेस विद्युत नगर
50 मी. बाल बैलेंस लक्ष्मी कुमारी
स्वामी दयाल को मिली कुर्सी
म्यूजिकल चेयर में स्वामी दयाल प्रथम आए, जबकि गुरमेल सिंह द्वितीय और एचएस गुप्ता तृतीय रहे। मटका बैलेंस रेस में स्वामी प्यारी प्रथम, बी सुधा रानी द्वितीय और अमरीक परमार तृतीय स्थान पर रहीं। कबड्डी में पूर्व छात्र मौजूदा छात्रों को हराकर विजेता बने। रस्साकसी में आगरा के सत्संगी विजेता बने। उन्होंने दयालबाग सत्संगियों की टीम को हराया।
5000 मीटर दौड़ में जीते गगन
ओपन वर्ग में 5000 मी. दौड़ में गगन स्वरूप प्रथम, कुशवीर सिंह द्वितीय और मांगे सिंह तृतीय रहे, वहीं महिलाओं के लिए 3000 मी. दौड़ हुई। इसमें कुसुम पांडे प्रथम, कुसुम लता द्वितीय और कोमलचित जुनेजा तृतीय रहीं। 2000 मी. की पुरुष वर्ग दौड़ में निर्मल त्यागी प्रथम और महिलाओं की 1000 मी. दौड़ में शिवानी यादव विजेता रहीं।