{"_id":"619d39304b235f205d38fc2f","slug":"cut-green-trees-van-vibhag-lodge-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: लॉयर्स कॉलोनी में हरे वृक्ष काटने का मामला, वन रक्षक ने न्यू आगरा थाना में नामजद दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: लॉयर्स कॉलोनी में हरे वृक्ष काटने का मामला, वन रक्षक ने न्यू आगरा थाना में नामजद दर्ज कराया मुकदमा
Wed, 24 Nov 2021 12:25 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:25 AM IST
सार
मजदूरों को वन विभाग और नगर निगम का बता कर पेड़ों के बिजली के तारों से छूने से रोकने के लिए कांट छांट के लिए बुलाने का बहाना बनाया और जैसे ही रोड पर सन्नाटा हुआ, उसने तत्काल चार पेड़ों को काट दिया।
विज्ञापन
आगरा में कटवाएं हरे पेड़
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
थाना न्यू आगरा क्षेत्र स्थित लॉयर्स कॉलोनी में मंगलवार को चार हरे पेड़ काट दिए गए। लोगों ने वन विभाग को जानकारी दी। मामले में वन रक्षक ने न्यू आगरा थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार बालियान ने बताया कि लॉयर्स कॉलोनी स्थित गणेश नगर निवासी अशोक कुमार के घर के सामने अस्ट्रोनिया के चार पेड़ लगे थे।
विज्ञापन
कॉलोनी वालों के अनुसार, सुबह पांच-छह मजदूर वहां पहुंचे। अशोक कुमार ने हाईटेंशन लाइन गुजरने के चलते पेेड़ों की टहनी काटने की बात कही। दोपहर बाद लोगों ने देखा कि चारों वृक्ष काट दिए गए हैं। इसकी सूचना लोगों ने वन विभाग को दी। टीम पहुंच गई। वन रक्षक टीकम सिंह की तहरीर पर अशोक कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
आगरा: 200 रुपये का पेट्रोल भरवाया.. टंकी में पहुंचा सिर्फ 90 रुपये का, युवक ने ऐसे पकड़ी घटतौली
विज्ञापन