फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Customers are getting offers, book fridge-TV

Agra News: ग्राहकों को मिल रहे ऑफर, फ्रिज-टीवी कराए बुक

Tue, 07 Nov 2023 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 07 Nov 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Customers are getting offers, book fridge-TV
ग्राहकों को मिल रहे ऑफर, फ्रिज-टीवी कराए बुक
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक बाजार में दिख रही रौनक, दुकानदार ने को अच्छे कारोबार की उम्मीद



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। दिवाली से पहले इलेक्ट्रॉनिक बाजार में चहल पहल दिखने लगी है। दुकानों पर पहुंचने वाले ग्राहक टीवी और फ्रिज बुक करा रहे हैं। दुकानदारों ने भी ग्राहकों की मांग के अनुसार ही दुकानों में माल का भंडारण कर लिया है। दुकानदारों को दिवाली पर इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

धनतेरस से दिवाली तक तीन दिन इलेक्ट्रॉनिक बाजार में अच्छे काराेबार की उम्मीद के चलते दुकानदारों ने स्टॉक किया है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानों की सजावट भी की है। दुकानदारों का कहना है कि दीपोत्सव के लिए ग्राहक इस बार एलईडी टीवी और फ्रिज पहले से ही बुक करा रहे हैं। निजी कंपनी द्वारा फाइनेंस किए जाने से महंगे सामान की भी बुकिंग हो रही है। दो साल तक मंदे रहे बाजार के बाद इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद जरूर है।
विज्ञापन




ग्राहकों को दे रहे ऑफर

दुकानदार ग्राहकों को लुभाने के लिए ऑफर तक दे रहे हैं। नगद भुगतान पर पांच प्रतिशत तक छूट दे रहे हैं। कुछ दुकानदारों ने चांदी के सिक्के तक गिफ्ट में देने का ऑफर दिया है। एलईडी टीवी वालों ने तीन साल की अतिरिक्त निशुल्क वारंटी का ऑफर ग्राहकों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बीमारियों ने तोड़ दी कमर

दुकानदारों का कहना है कि इस बार भी बाजार पर बीमारियों का असर रहेगा। दुकानों पर हो रही बुकिंग तथा बिक्री के हिसाब से जिले भर में पांच से छह करोड़ तक के कारोबार की उम्मीद दुकानदारों को है। शहर में लगभग 50 तथा जिले भर में लगभग 125 इलेक्ट्रॉनिक की दुकानें हैं।



बाजार पर महंगाई और बीमारी का असर है। बाजार में चहल पहल के साथ ही ग्राहकों में उत्साह भी है। ग्राहक मध्यम रेंज के टीवी ही ज्यादा बुक करा रहे हैं। बाजार में दस हजार से लेकर दो लाख कीमत के टीवी उपलब्ध हैं।

विनय दुबे, दुकानदार



दो साल से इलेक्ट्रॉनिक बाजार में मंदी चल रही है। बीमारियों के चलते लोग पहले से ही परेशानियों से जूझ रहे हैं। दीपोत्सव पर आने वाले ग्राहक फ्रिज नगद खरीदने के साथ ही बुक भी करा रहे हैं। बाजार में 10 हजार से लेकर एक लाख तक के फ्रिज हैं।

शिवशंकर गुप्ता, दुकानदार



अब तो हर सामान महंगा हो गया है। बच्चों की मांग पर टीवी तो बुक कराया है। लेकिन टीवी खरीदने में रेंज मध्यम ही रखी है। आम आदमी दो साल से महंगाई की मार से जूझ रहा है।


प्रवीन कुमार, ग्राहक



दो साल पहले कोरोना से परेशान थे। अब डेंगू और बुखार ने परेशान कर दिया है। बीते साल फ्रिज खरीदने का मन बनाया था लेकिन खरीद नहीं सका। इस बार फ्रिज बुक करा दिया है।

सर्वेश कुमार, ग्राहक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed