{"_id":"6a0566708a76d78c0802266f","slug":"customer-eats-momos-allegedly-transfers-1-25-lakh-from-shopkeeper-s-account-2026-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 20 रुपये के मोमोज खाए, और ऐसे झटक लिए 1.25 लाख रुपये; विक्रेता से ठगी का गजब मामला आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 20 रुपये के मोमोज खाए, और ऐसे झटक लिए 1.25 लाख रुपये; विक्रेता से ठगी का गजब मामला आया सामने
Thu, 14 May 2026 11:36 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी,आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी,आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 14 May 2026 11:36 AM IST
सार
आगरा के जगदीशपुरा में मोमोज खाने आए युवक पर दुकानदार का मोबाइल लेकर खाते से 1.25 लाख रुपये ट्रांसफर करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर ठगी की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
momo, मोमोज
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के जगदीशपुरा के मारुति एस्टेट चौराहे पर फास्ट फूड की दुकान पर आए ग्राहक ने दुकान स्वामी के मोबाइल से अपने खाते में 1.25 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
प्रेम नगर निवासी मनीष ने पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में कहा कि उनकी दुकान पर विवेक गोला निवासी विनय नगर, बोदला अक्सर मोमोज खाने आता था। 9 जनवरी की शाम करीब 7:30 बजे विवेक दुकान पर आया और बहाने से मनीष का मोबाइल ले लिया। दुकानदारी में व्यस्त होने के कारण मनीष को शक नहीं हुआ और आरोपी मोबाइल काफी देर इस्तेमाल कर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अगले दिन 10 जनवरी को पीड़ित के मोबाइल पर 28,597 रुपये के ट्रांजेक्शन का मैसेज आया। बैंक जाकर जांच करने पर पता चला कि कुल 8 ट्रांजेक्शन के जरिए 1,25,047 रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर लिए गए हैं। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने मोबाइल में एप डाउनलोड कर यह ठगी की। पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत करने आरोपी के घर जाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। थाना प्रभारी जगदीशपुरा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।