{"_id":"0b613a2ffa3bc4aea5e79d4a9f2a8670","slug":"cusion-raped-women-send-cliping-to-husband-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ते के भाई ने किया दुष्कर्म, पति को भेज दी क्लिपिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्ते के भाई ने किया दुष्कर्म, पति को भेज दी क्लिपिंग
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sat, 14 Mar 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज क्षेत्र में रिश्ते के भाई ने विवाहिता के साथ न केवल दुराचार किया, बल्कि अश्लील क्लिपिंग बनाकर बस्ती में बांट दी। दिल्ली में उसके पति को क्लिपिंग भेजकर रिश्ता तुड़वा दिया। विवाहिता के घरवालों ने शुक्रवार को एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर थाना शाहगंज में आरोपी युवक, विवाहिता के पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दुराचार और आईटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शाहगंज निवासी शोभा (बदला नाम) की शादी दो साल पूर्व दिल्ली के युवक के साथ हुई थी। पति के उत्पीड़न से तंग आकर अक्टूबर 2014 में शोभा मायके आ गई। 14 जनवरी को घर पास रहने वाले रिश्ते के चाचा की लड़की शोभा को अपने घर ले गई। यहां उसे मंगोड़ों में नशीला पदार्थ खिला दिया। आरोप है कि इसके बाद चचेरे भाई ने उसके साथ दुराचार किया। इस दौरान आरोपी ने अश्लील क्लिपिंग भी बना ली। विरोध करने पर क्लिपिंग नेट पर डालकर बदनाम करने धमकी दी। तीन दिन बाद शोभा ने अपने घरवालों को इसकी जानकारी दी। इस पर घरवालों की आरोपी के घरवालों से कहासुनी हो गई। आरोपी और उसके माता-पिता ने धमकाया कि अगर पुलिस में रिपोर्ट कराई तो वह शोभा की शादी तुड़वा देंगे। इसके बाद आरोपी ने अश्लील क्लिपिंग बस्ती के कई लोगों को बांट दी और दिल्ली उसके पति को भी भेज दी। शुक्रवार को पीड़ित परिवार ने सपा नेता एवं अधिवक्ता मुनेंद्र जादौन को घटना की जानकारी दी। उनकी सलाह पर ही पीड़ित परिवार ने एसएसपी राजेश डी. मोदक से शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर आरोपी चचेरे भाई, विवाहिता के पति समेत पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।