{"_id":"604908f78ebc3ec4ac0685b5","slug":"cultural-trafic-jam-maha-shivratri-kasganj-news-agr484095034","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से जूझते नजर आए श्रद्धालु, तीन घंटे में 17 किलोमीटर का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से जूझते नजर आए श्रद्धालु, तीन घंटे में 17 किलोमीटर का सफर
विज्ञापन
कासगंज में सोरों-लहरा मार्ग पर लगा जाम।
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरों (कासगंज)। महाशिवरात्रि पर्व के लिए बड़ी संख्या में कांवड़ियों के पहुंचने के कारण लहरा गंगाघाट आने-जाने की यातायात व्यवस्था फेल हो गई। कासगंज से लहरा गंगाघाट तक की 17 किलोमीटर की यात्रा को पूरा करने में तीन घंटे का समय लग गया। जगह जगह बैरीकेड लगाए गए, लेकिन कासगंज-बरेली मार्ग पर पॉलिटेक्निक कॉलेज पर सड़क का डिवाइडर खत्म होने पर जाम के हालात हो गए। पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था के लिए व्यापक प्रबंध किए गए, लेकिन भीड़ और वाहनों के दबाव के आगे व्यवस्थाएं बौनी साबित हुईं।
कासगंज से सोरों जाने के लिए पुलिस ने व्यापक प्रबंध किए थे। पॉलिटेक्निक कॉलेज तक तो सुगमता से वाहनों का आवागमन दिखाई दिया क्योंकि सड़क पर डिवाइडर के एक ओर केवल गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़ियों के गंतव्य तक जाने की कतारें चल रही थीं। वहीं दूसरी ओर सोरों की ओर जाने वाले वाहन और श्रद्धालुओं की कतारें थीं। दूसरी पट्टी पर सोरों की ओर से आने वाले वाहन भी निकल रहे थे, लेकिन सड़क पर डिवाइडर केवल पॉलिटेक्निक कॉलेज तक था, लेकिन उसके आगे कुछ दूरी तक पुलिस ने बैरियर लगा दिए थे, लेकिन बैरियर के समाप्त होते ही वाहन फंसने लगे।
सड़क पर जाम होने के कारण कांवड़ियों को काफी दिक्कतें हुईं। वहीं जाने वाले कांवड़ियों को गंगाघाट तक पहुंचने में तीन घंटे लग गए। कासगंज तिराहा, लहरा गेट, कोतवाली रोड पर जहां वाहनों का जाम लगा हुआ था। वहीं सोरों के मुख्य बाजार में भी आने वाले कांवड़ियों की कतार के कारण स्थिति और भी खराब हो गई। पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी लगातार यातायात बहाल करने में जुटे थे, लेकिन भीड़ के दबाव के आगे पुलिसकर्मी बेबस नजर आ रहे थे।