फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cultural programs will be held in the district on Independence Day

स्वतंत्रता दिवस पर जिले में होंगे कई कार्यक्रम

Wed, 04 Aug 2021 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Cultural programs will be held in the district on Independence Day
मैनपुरी। स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रभात फेरी, दौड़, ध्वजारोहण, वीर सैनिकों का सम्मान, शहीदों स्तंभों पर दीप प्रज्वलन, पुष्प चक्र अर्पण, वृक्षारोपण, मरीजों, कैदियों को फल वितरण, रक्तदान शिविर, विशेष सफाई अभियान, कवि सम्मेलन एवं मुशायरा के कार्यक्रम होंगे। सभी सरकारी, अर्द्घसरकारी कार्यालयों पर सजावट होगी। यह बातें डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने कहा शहरी, ग्रामीण अंचलों के विद्यालय खुलेंगे। विद्यालयो में ग्राम शिक्षा समिति, 18 वर्ष की आयु केे अधिकतम 20 बच्चों की उपस्थिति में ध्वजारोहण होगा। जिला स्तरीय अधिकारी कार्यालय प्रागंण में कम से कम एक पौधा कोविड काल में मृतक व्यक्तियों की यादगार में रोपित करेंगे। डीएम ने कहा सुबह छह बजे से तीन किमी दौड़ का आयोजन होगा। सुबह सात बजे से अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक के संयोजकत्व में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। सुबह नौ बजे प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी के संयोजकत्व में शहीदों के नाम पर जहां भी भूमि उपलब्ध होगी, पौधरोपण होगा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा सुबह 11 बजे जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण, निशुल्क रक्त जांच शिविर, सुबह 11.30 बजे जिला कारागार में निरूद्व कैदियों को फल वितरण, दोपहर 12 बजे मलिन बस्तियों, नगर पंचायतों, ग्राम पंचायतों में विशेष सफाई अभियान, स्वास्थ्य, टीकाकरण होगा। विशेष सफाई की व्यवस्था नगर पालिका, नगर पंचायतों, डीपीआरओ करेंगे। शाम पंाच बजे से सात बजे के मध्य नगर पालिका, कलक्ट्रेट, पुलिस लाइन, देवी मेला प्रागंण में स्थापित शहीद स्मारकों, विकास खंडों के शहीद स्मारकों पर दीप प्रज्वलन, पुष्प चक्र अर्पण कार्यक्रम होगा। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, अपर जिलाधिकारी के संयोजकत्व में नगर पालिका प्रागंण में राष्ट्रीय एकता पर विचार गोष्ठी, कवि सम्मेलन तथा मुशायरा होगा। नगर पालिका द्वारा 13 अगस्त से 15 अगस्त तक शहरी क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। एसपी अशोक कुमार राय, एडीएम बी.राम, सीएमओ पीपी सिंह, सीओ सिटी अभय नरायन राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed