फतेहपुर सीकरी। महाराजा अग्रसेन की जयंती के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में समाज के अग्र माता, का सम्मान किया गया। अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की जयंती के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक एवं पुरस्कार वितरण समारोह में अग्र माता श्रीमती विद्या देवी पत्नी स्व रामभरोसी लाल का अग्रवाल सेवा समिति द्वारा माला पहनाकर, शाल ओढ़ाकर व अन्य उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा फैंसी ड्रेस एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांध दिया।
समिति द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों, विशिष्ट प्रतिभाओं एवं मेधावी छात्रों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में देर रात्रि तक नन्हे-मुन्ने बच्चों में अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को रोक रखा। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व अध्यक्ष त्रिलोक चंद मित्तल समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोयल, अंजुल गोयल, नेमी चंद गर्ग, पंकज गर्ग, मदन गोपाल गर्ग, शील मित्तल ने महाराजा अग्रसेन एवं कुलदेवी महालक्ष्मी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। किरावली और दूरा से आए अतिथियों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विनोद सामरिया, रेशू अग्रवाल, अवधेश गोयल, हनी गोयल, आर. एस. गर्ग, प्रदीप गर्ग, विपिन अग्रवाल, मनीष बंसल, नीरज गर्ग आदि का प्रमुख रूप से सहयोग रहा।