{"_id":"604908f18ebc3e76a36eb351","slug":"cultural-nagar-nigam-maha-shivratri-kasganj-news-agr484094681","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका की अनदेखी से शिवभक्तों को उठानी पड़ी दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका की अनदेखी से शिवभक्तों को उठानी पड़ी दिक्कतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। लहरा गंगा घाट पर कांवड़ भरने के लिए आने वाले श्रद्घालुओं की मूलभूत सुविधाओं का इंतजाम भी नगर पालिका सोरों नहीं कर सकी। इससे कांवड़ियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। खासकर महिला कांवड़िए अव्यवस्थाओं के चलते काफी परेशान नजर आईं।
महाशिवरात्रि से पूर्व लहरा घाट पर बड़ी संख्या में कांवड़ियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इनके लिए पालिका ने शौचालय के इंतजाम तक नहीं किए। जिससे रात के समय पहुंचने वाले कांवड़ियों को सुबह के समय शौच की समस्या आ गई। महिलाओं तक को खुले में शौच के लिए जाना पड़ा। इतना नहीं महिलाओं के लिए कपड़े बदलने तक के इंतजाम नहीं थे।
हाथरस निवासी नितिन चौहान ने कहा कि शासन खुले में शौच से मुक्ति के लिए प्रयास कर रहा है, लेकिन यहां घाट पर शौचालय तक के इंतजाम नहीं किए गए। वहीं भरतपुर निवासी अंगूरी ने कहा कि घाट पर आने वाली महिला कांवड़ियों तक का ध्यान नहीं रखा गया है। घाट पर कपड़े बदलने तक के इंतजाम नहीं हैं।