फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cultural

मेरी उडान प्रतियोगिता से बच्चे भरेंगे उड़ान

Wed, 10 Jun 2020 04:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
cultural
मैनपुरी। राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश पर परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में समग्र शिक्षा अभियान के तहत ई-पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है। अब ई-पाठशाला में छात्र-छात्राओं को मेरी उड़ान परीक्षा के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त होगा। यह परीक्षा कोविड-19 के तहत यूनीसेफ और बेसिक शिक्षा विभाग की मदद से आयोजित होगी।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि राज्य परियोजना निदेशक ने निर्देश दिए हैं कि ई-पाठशाला के माध्यम से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर मेरी उड़ान परीक्षा का आयोजन होगा। इस परीक्षा के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक के लिए अलग-अलग शीर्षक निर्धारित किए गए हैं। प्रथम चरण में जून माह में प्राथमिक स्तर के लिए मेरा गांव और उच्च प्राथमिक के लिए मेरा परिवार शीर्षक निर्धारित किया गया है। छात्र-छात्राओं को इन शीर्षकों पर चित्रकला एवं पोस्टर के माध्यम से 500 शब्दों में जवाब देना होगा। प्रथम शीर्षक की प्रतियोगिता जून में, द्वितीय की जुलाई, तृतीय की अगस्त और और पंचम शीर्षक की परीक्षा सितंबर में आयोजित होगी। बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों और एआरपी को परीक्षा की तैयारियां कराने के निर्देश दिए हैं। प्रथम चरण की परीक्षा प्राथमिक वर्ग मे 10 से 25 जून तक होगी जबकि उच्च प्राथमिक वर्ग में 20 जून तक। प्रतियोगिता में बच्चों को व्हाट्सएप और ई-मेल के माध्यम से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर के लिए जारी शीर्षक
मेरा गांव
मेरा विद्यालय
मेरे अभिभावक
मेरेे अध्यापक
उच्च प्राथमिक स्तर के लिए शीर्षक
मेरा परिवार
मेरे मित्र
मेरा भविष्य
कोविड-19 से बचाव
उड़ान प्रतियोगिता को प्रभावी बनाने के लिए संबंधितों को निर्देश जारी किए गए हैं। सभी खंड शिक्षाधिकारी और एआरपी शिक्षकों के माध्यम से अधिक से अधिक बच्चों को इस प्रतियोगिता से जोडने का कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विजय प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed