फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cultural

संस्कृति को बचाना है, गंगा की धार को अविरल बनाना है

Wed, 29 Jan 2020 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
cultural
कासगंज में लहरा में गंगा यात्रा के स्वागत के लिए खडे़ प्राइमरी स्कूल के बच्चे । - फोटो : KASGANJ
कासगंज/सोरों। गंगायात्रा के माध्यम से जिले में गंगा की धारा को संस्कृति का प्रतीक बतातेे हुए अविरल करने का संकल्प लिया गया। लहरा गंगाघाट पर आयोजित हुए वृहद कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायकों, डीएम, एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाने का संकल्प दिलाया और गंगा से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। लहरा गंगाघाट और सोरों हरि की पैड़ी पर गंगा आरती हुई।
विज्ञापन

जिले के प्रभारी मंत्री एवं वन पर्यावरण राज्य मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि गंगा केवल नदी ही नहीं है, यह भारतीय संस्कृति की पहचान है। गंगा की धार को निर्मल और अविरल बनाना है। यह बिना जन जागरूकता के संभव नहीं है। सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि जीवनदायिनी गंगा पर लाखों करोड़ों लोग निर्भर हैं। हमें गंगा को स्वच्छ बनाना है। भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि भारत सरकार का गंगा को अविरल बनाने का संकल्प है और यह पूरा होगा।
विज्ञापन

विधायक पटियाली ममतेश शाक्य, विधायक सदर देवेंद्र राजपूत, विधायक अमांपुर देवेंद्र प्रताप सिंह ने भी गंगा को स्वच्छ बनाने का संकल्प दिलाया। डीएम सीपी सिंह ने कहा कि जिले में गंगा किनारे के सभी गांव को विभिन्न योजनाओं से संतृप्त किया गया है। एसपी सुशील घुले, सीडीओ तेजप्रताप मिश्र, एडीएम अजय श्रीवास्तव ने भी गंगा का महत्व बताया। लहरा गंगाघाट पर समारोह से पहले गंगा पूजन किया गया। हर-हर गंगे के जयकारों के बीच इसके बाद भव्य आरती हुई। हजारों की संख्या में लोग यहां पहुुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed