{"_id":"60674df18ebc3e8d3b47f160","slug":"csc-karhal-ranked-second-in-highest-bill-submission-mainpuri-news-agr4870684196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वाधिक बिल जमा करने में दूसरे स्थान पर रही सीएससी करहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वाधिक बिल जमा करने में दूसरे स्थान पर रही सीएससी करहल
विज्ञापन
मैनपुरी। कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) से विद्युत बिल जमा करने के लिए लगातार उपभोक्ताओं को प्रेरित किया जा रहा है। बीते माह में करहल में संचालित सीएसएसी को डीवीवीएनएल के 21 जिलों में बिल जमा करने के लिए दूसरा स्थान मिला है। अलीगढ़ में सचांलित सीएससी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
घर के करीब ही विद्युत बिल जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी के चलते सीएससी संचालकों को भी बिल जमा करने की सुविधा दी गई है। सीएससी के माध्यम से अधिक से अधिक बिल वसूल करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी के तहत दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) के 21 जिलों में मार्च माह में सीएससी के माध्यम से सर्वाधिक बिल जमा करने वालों की सूची जारी की गई है। इसमें करहल में संचालित सीएससी को दूसरा स्थान मिला है।
यहां सीएससी संचालक अर्शन हुसैन द्वारा मार्च में 1842 उपभोक्ताओं का 1.28 करोड़ रुपये का बिल जमा किया गया। 1.78 करोड़ का बिल जमा कर अलीगढ़ की एक सीएससी ने प्रथम और 1.27 करोड़ का बिल जमा कर कन्नौज में संचालित सीएससी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। सूची जारी होने पर अधीक्षण अभियंता विद्युत अतुल अग्रवाल ने बधाई देते हुए अन्य सीएससी संचालकों से भी अधिक से अधिक बिल जमा करने की अपील की है।