हैवान पति: पत्नी के साथ दरिंदगी की कहानी सुनकर कांप जाएंगे, एक साल पहले हुई थी शादी; बेल्ट से घोंटा गला
पत्नी की हत्या करने के बाद पति सीधे कोतवाली पहुंचा और पुलिस को बताया कि घरवाली को मार दिया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा से सटे भरतपुर जिले में पति ने शादी के एक साल बाद पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। बेल्ट से पत्नी के गले को तब तक दबाए रखा, जब तक उसकी सांसें नहीं थम गईं। इसके बाद खुद ही थाने पहुंच गया और पुलिस को बताया कि पत्नी को मार दिया है। हत्यारोपी की बात सुनकर पुलिस हैरान रह गई। उसे तत्काल ही हिरासत में लेने के बाद पुलिस उसके घर पहुंची, जहां पत्नी की लाश पड़ी हुई थी। पुलिस ने महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
यहां का है मामला
भरतपुर जिले की कोतवाली क्षेत्र के नई मंडी वाल्मीकि बस्ती नीतेश ने अपनी पत्नी प्रीति की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी। सीओ सिटी नगेंद्र कुमार ने बताया कि देर रात पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी नीतेश सीधे कोतवाली पहुंचा और बताया कि पत्नी को मार दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। इस दौरान मृतक महिला के पिता यादराम ने बताया कि उसने अपनी दो बेटियां प्रीति और पायल की शादी भरतपुर के नई मंडी, वाल्मीकि बस्ती निवासी नीतेश और अभिषेक से की थी। नीतेश शादी में मिलने वाले दहेज से खुश नहीं था और आए दिन बेटी को परेशान करता था।
ये भी पढ़ें - ससुराल में की ऐसी हरकत: भूल गए वो दामाद है...सास-ससुर और पत्नी ने किया ये हाल; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
पिता के पास छोटी बेटी ने किया था फोन
यादराम ने बताया कि देर रात 11.30 बजे के छोटी बेटी का उसके पास फोन आया कि सभी लोग मिलकर प्रीति को कमरे में बंद कर मारपीट कर रहे हैं। इस सूचना के बाद वे भरतपुर पहुंचे, जिसके बाद बेटी की मौत की खबर मिली।
ये भी पढ़ें - जुदाई का दर्द: दूर रहे तो समझ आया क्या होता है प्यार, ऐसे टूटने से बचा दंपती का रिश्ता; बोले नहीं गले लग रोए
जांच कर रही पुलिस
सीओ नगेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी पति नीतेश रात को कोतवाली थाने पहुंचा और उसने बताया कि उसने पत्नी की हत्या कर दी है। मृतका के पिता ने थाने में लिखित शिकायत दी है। मामले की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।