फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   couple taken decision to break relationship came to fore after three months said no wept bitterly

जुदाई का दर्द: दूर रहे तो समझ आया क्या होता है प्यार, ऐसे टूटने से बचा दंपती का रिश्ता; बोले नहीं गले लग रोए

Mon, 24 Jul 2023 02:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Jul 2023 02:07 PM IST
सार

शादी ऐसा बंधन है जिसे तोड़ना भी बहुत कठिन है। ऐसा ही मामला देखने को मिला परिवार परामर्श केन्द्र में। तीन माह दूर रहने के बाद दंपती को समझ आया कि प्यार क्या होता है और रिश्ता तोड़ना आसान नहीं होता है। 

विज्ञापन
couple taken decision to break relationship came to fore after three months said no wept bitterly
पति-पत्नी की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के परिवार परामर्श केन्द्र में एक दंपती के बीच का प्यार देखकर काउंसलर भी हैरान रह गए। दरअसल पति ने शराब पीने से मना करने पर पत्नी की पिटाई कर दी। गुस्से में पत्नी ससुराल छोड़कर मायके में रहने लगी। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। रविवार को पहली तारीख पर दोनों आमने-सामने आए तो आंखों से आंसू छलक पड़े। दोनों एक-दूसरे को देखकर रोने लगे। यह देखकर काउंसलर भी भावुक हो गए। उन्हें चुप कराया और गिले-शिकवे दूर कर साथ जाने के लिए कहा।
विज्ञापन

तीन साल पहले हुई थी शादी 

नोएडा के युवक की शादी तीन साल पहले आगरा की युवती से हुई थी। पति प्राइवेट जॉब करता है। पत्नी ने आरोप लगाया कि पति शराब पीता था। तीन महीने पहले शराब पीकर आया था। उसने शराब पीने से मना किया तो पति ने पिटाई कर दी। वह डेढ़ साल के बच्चे को लेकर मायके आ गई। वह पति से गुस्सा थी। पति भी उसे लेने नहीं आया। उसे लग रहा था कि पति साथ रखना नहीं चाहता है। इसलिए परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत की।

ये भी पढ़ें -  ससुराल में की ऐसी हरकत: भूल गए वो दामाद है...सास-ससुर और पत्नी ने किया ये हाल; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली तारीख में हुआ समझौता 

केंद्र की प्रभारी निरीक्षक इतुल चौधरी ने बताया कि रविवार को पहली तारीख थी। दोनों आए थे। उन्हें काउंसलर ने कुर्सी पर बैठाया। दोनों आमने-सामने आए तो बिना बोले ही रोने लगे। पहले तो काउंसलर ने समझाने का प्रयास किया। मगर, वो फूट-फूटकर रोने लगे। दोनों को समझाया गया। उनसे कहा गया कि वह आपस में बातचीत करें, इसके बाद आएं।
 
विज्ञापन

शक ने तोड़ा रिश्ता, पुलिस ने जोड़ दिया

मूलरूप से इटावा के युवक की शादी डेढ़ साल पहले आगरा की युवती से हुई थी। युवती गर्भवती है। उसकी दोस्ती फोन पर एक युवक से हो गई। दोनों फोन पर बात करने लगे। पति को भनक लग गई। इस पर झगड़ा शुरू हो गया। पति को शक था कि बच्चा भी उसका नहीं है। युवती ने पति के सामने स्वीकार किया कि उसकी फोन पर अनजान युवक से दोस्ती है। इससे ज्यादा कुछ नहीं है।

ये भी पढ़ें -  शर्मनाक: मौसा करता रहा दरिंदगी, मौसी बनाती रही वीडियो; इसलिए रची ये घिनौनी साजिश
 

बच्चे की खाई कसम

उसने बच्चे की कसम भी खाई। मगर, पति मानने को तैयार नहीं हुआ। दोनों अलग हो गए। मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा। केंद्र प्रभारी ने बताया कि पति को समझाया गया। उससे कहा कि पत्नी सच बोल रही है। वह यह भी कह सकती थी कि उसकी दोस्ती नहीं है। अगर, कुछ गलत करती तो कभी सच नहीं कहती। सात जन्मों का रिश्ता ऐसे नहीं तोड़ा जाता। चार काउंसिलिंग के बाद पति को समझ आ गया। वह पत्नी के साथ जाने के लिए खुशी से राजी हो गया। इस तरह 11 जोड़ों के बीच सुलह कराई गई। उन्हें साथ भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed