फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cruelty: Two dogs were beaten to death on the ground.

क्रूरता : दो कुत्तों को जमीन पर पटककर मार डाला

Mon, 01 Jun 2026 02:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Cruelty: Two dogs were beaten to death on the ground.
खंदौली(आगरा)। थाना क्षेत्र के गांव पोइया स्थित मां संतोषी कॉलोनी में शनिवार देर रात अज्ञात लोगों ने कॉलोनी के दो पालतू कुत्तों को जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला। रविवार सुबह दोनों कुत्ते मृत अवस्था में मिलने से कॉलोनी में आक्रोश फैल गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


कॉलोनी निवासी सोनिया देवी ने बताया कि उनके दोनों पालतू कुत्ते घर के बाहर रहते थे। करीब दो सप्ताह से कुछ अज्ञात लोग कॉलोनी के आसपास घूम रहे थे, जिन्हें देखकर कुत्ते भौंकते थे। आरोप है कि शनिवार देर रात उन्हीं अज्ञात लोगों ने दोनों कुत्तों की हत्या कर दी। रविवार सुबह घर के सामने खाली प्लॉट में दोनों कुत्ते मृत पड़े मिले। एक कुत्ते के पैर रस्सी से बंधे हुए थे। घटना की सूचना पर अखिल भारत हिंदू महासभा की मीना दिवाकर, मनीष पंडित और नीतेश सिंह भी मौके पर पहुंच गए। थाना पुलिस ने सोनिया देवी की तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मृत कुत्तों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है। डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह का कहना है कि आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


पहले भी आए हैं मामले सामने
कुत्तों और पिल्लों के साथ क्रूरता का यह कोई पहला मामला नहीं हैं। शहर और देहात में कई मामले सामने आ चुके हैं। 1 साल पहले शास्त्रीपुरम में दो युवकों ने एक कुत्ते को पूछ से बांधकर बाइक से घसीटा था। उसकी जान चली गई थी। पशु प्रेमी ने पुलिस से शिकायत की थी। इससे पहले शाहगंज में एक कुत्ते को युवक ने मार डाला था। लोगों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। कमला नगर में भी एक कुत्ते पर डंडे बरसाकर युवक ने जान ले ली थी। कुत्तों को कार से कुचलकर मारने की घटनाएं कई बार सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed