फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cruel mother left newborn in cow's manger

Agra News: नवजात को गाय की नांद में छोड़ गई निर्दयी मां

Sat, 20 Jul 2024 04:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 20 Jul 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Cruel mother left newborn in cow's manger
कासगंज। सहावर तहसील क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर में शुक्रवार की सुबह गाय की नांद में गोपालक को नवजात शिशु मिला। निर्दयी मां उसे किसी समय उसे वहां छोड़ गई। गोपालक ने अपने परिवार में और गांव के लोगों को इस बारे में जानकारी दी। कपड़े में लिपटा बच्चा सही-सलामत था। इस दौरान ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। गांव का ही एक व्यक्ति अपने नवजात को घर ले गया और उसे पालने की इच्छा व्यक्त की। मामले की जानकारी प्रशासन व पुलिस को हुई। चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम भी मौके पर पहुंची। ग्रामीण हेल्पलाइन की टीम को बच्चा देने के लिए राजी नहीं थे। उन्होंने इसका विरोध किया। बाद में काफी समझाने के बाद हेल्पलाइन टीम ने बच्चे को रेस्क्यू किया। यह बच्चा जहांगीरपुर गांव में जोगी नाम के ग्रामीण के पशुबाड़े में गाय की नाद में मिला। बच्चा कपड़े में लिपटा हुआ था और पूरी तरह स्वस्थ था। तड़के कोई इस बच्चे को नाद में रख गया। लोगों का कहना है कि कितनी पत्थर दिल होगी निर्दयी मां जो अपने कलेजे के टुकड़े को यूं छोड़र चली गई। आखिर क्या मजबूरी थी उसे ऐसा करना पड़ा। सहावर एसडीएम कोमल पंवार को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने पहले राजस्वकर्मी को गांव भेजा। साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन को बच्चा रेस्क्यू करने को कहा। जब टीम गांव में पहुंचे तो ग्रामीण विरोध करने लगे। करीब तीन घंटे तक विरोध का सिलसिला चलता रहा। सहावर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों को समझाया बुझाया। विरोध के बीच चाइल्ड हेल्पलाइन ने बच्चे को रेस्क्यू किया। बच्चे के रेस्क्यू होने के बाद गांव में चर्चा का दौर थमा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed