{"_id":"69c053c242461ab4bc0f6eaa","slug":"crowds-gathered-in-sikri-on-basi-eid-agra-news-c-25-1-agr1008-1017107-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बासी ईद पर सीकरी में उमड़ा जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बासी ईद पर सीकरी में उमड़ा जनसैलाब
Mon, 23 Mar 2026 02:10 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
दरगाह परिसर में मेला के दौरान उमड़ी भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर सीकरी। हजरत शेख सलीम चिश्ती के सालाना उर्स और बासी ईद के मौके पर रविवार को फतेहपुर सीकरी में जनसैलाब उमड़ पड़ा। दरगाह शरीफ और स्मारक क्षेत्र में आलम यह था कि तिल रखने तक की जगह नहीं बची। भीषण भीड़ के चलते पर्यटकों और जायरीनों को संभालना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बना रहा।
परंपरा के अनुसार, ईद के दूसरे दिन (बासी ईद) आसपास के राज्यों और शहरों से भारी संख्या में लोग शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर हाजिरी देने पहुंचते हैं। इस वर्ष रविवार की छुट्टी होने के कारण सुबह से ही जायरीनों का रेला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। आगरा गेट से शाहकुली तक वाहनों का जाम लगा रहा। वहीं गुलिस्तां वाहन पार्किंग पूरी तरह भरी रही। वहीं शाहकुली से स्मारक व दरगाह मार्ग को पुलिस द्वारा केवल पैदल जाने के लिए ही खोला गया। तब भी इन मार्गों पर दिनभर भारी भीड़ उमडती रही। आगरा गेट से लेकर शाहकुली तक सैकड़ों वाहन घंटों जाम में फंसे रहे। भीषण गर्मी के बीच सैलानी परेशान नजर आए। पुलिस और पीएसी व्यवस्थाओं में जुटी रही।
भीड़ के दबाव के आगे सीकरी की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। गुलिस्तां वाहन पार्किंग सुबह ही पूरी तरह भर गई, जिसके बाद वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करना पड़ा। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने शाहकुली से स्मारक और दरगाह मार्ग को केवल पैदल यात्रियों के लिए आरक्षित कर दिया था।