{"_id":"609a22048ebc3e6acc1d5768","slug":"crowd-of-people-gathered-in-govardhan-market-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: गोवर्धन के बाजार में उमड़ी भीड़, कोविड नियमों की उड़ीं धज्जियां, जगह-जगह लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: गोवर्धन के बाजार में उमड़ी भीड़, कोविड नियमों की उड़ीं धज्जियां, जगह-जगह लगा जाम
Tue, 11 May 2021 11:57 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 11 May 2021 11:57 AM IST
सार
कोरोना कर्फ्यू में सुबह 7 से 11 बजे तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
गोवर्धन के बाजार में उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के कस्बा गोवर्धन में कोरोना कर्फ्यू में शर्तों के साथ मंगलवार को बाजार में दुकानें खुलीं, लेकिन नियमों का पालन नहीं हुआ। ग्राहकों की भीड़ सुबह से ही उमड़ने लगी। भीड़ के चलते शारीरिक दूरी के नियम तार-तार हो रहे थे। पुलिस की ओर से वहां कोई व्यवस्थाएं नहीं थी। बाजार में कई जगह जाम लगने से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
कोरोना कर्फ्यू में सुबह 7 से 11 बजे तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है। इसी को लेकर सुबह 8 बजते ही बाजारों में ग्राहकों की जबरदस्त भीड़ रही। बड़ा बाजार, हाथी दरबाजा, त्रिपोलिया बाजार, मोदी खाना आदि स्थानों पर भीड़ के चलते जाम लग गया। कोविड नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं।
विज्ञापन
ज्यादातर लोग बिना मास्क के बाजार में देखे गए। कुछ महिलाएं छोटे बच्चों के साथ बाजार में सामान खरीदने पहुंचीं, इतनी घोर लापरवाही कि उन्हें जरा भी कोरोना का डर महसूस नहीं था।। बाजार खोलने का तय समय समाप्त होने के बाद भी कुछ दुकानदार शटर बंद कर सामान बेच रहे थे। बाजार में कोविड गाइडलाइन के नियमों का उल्लंघन हो रहा था और पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
विज्ञापन