फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crowd of patients, pamphlets had to be made by hand

मरीजों की लगी भीड़, हाथ से बनाने पड़े पर्चे

Tue, 31 May 2022 01:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Crowd of patients, pamphlets had to be made by hand
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और लेडी लायल में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ रही। तीनों अस्पतालों की ओपीडी में 6716 मरीज इलाज के लिए आए। जिला अस्पताल में 3895 मरीज, एसएन मेडिकल कॉलेज में 2343 और लेडी लॉयल में 478 मरीज दिखाने आए। इससे 10 से 12 बजे तक ओपीडी और चिकित्सकों के चैंबर के बाहर खूब मारामारी रही। जिला अस्पताल में मारामारी देख कंप्यूटर के अलावा हाथों से पर्चा बनाने पड़े। इस दौरान पर्चा बनाने में डेढ़ घंटे का समय लग गया। एसएन मेडिकल कॉलेज के ओपीडी प्रभारी डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि सामान्य दिनों के मुकाबले सोमवार को डेढ़ गुना मरीज आते हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. अशोक अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को 3895 मरीज आए। सुबह साढ़े नौ बजे से काउंटर पर भीड़ बढ़ने लगी। सात काउंटर पर पर्चे बन रहे थे। मारामारी होते देख मुख्य अधीक्षक से मरीजों ने शिकायत की तो ऐसे में दो काउंटर और खोले, जिस पर हाथ से पर्चे बनवाए गए। इसके बाद भीड़ में कमी आई।
विज्ञापन

लेडी लॉयल की ओपीडी के अंदर 20-30 मरीज ही एक बार में बैठ पाते हैं, ऐसे में बाकी के मरीजों को ओपीडी के बाहर टिन में लाइन लगानी पड़ती है। यहां दो ही पंखे लगे हैं, जिसके कारण मरीजों का गर्मी से बुरा हाल है। इलाज में डेढ़ से दो घंटे के इंतजार करना मुश्किल पड़ रहा है। इससे दो गर्भवती महिलाओं को तो चक्कर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएन में सोमवार को 2343 मरीज आए, इसमें से सबसे ज्यादा मेडिसिन में 437 और त्वचा रोग विभाग में 284 मरीज रहे। इन विभागों के चिकित्सकों के चैंबर के बाहर मारामारी रही। जल्दी दिखाने के लिए धक्कामुक्की भी हुई। गार्ड ने सभी के पर्चे लेकर जमा कराने के बाद क्रम से बुलवाकर व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed