Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crowd of patients in OPD of SN Medical College

UP: एसएन में पर्चा-दवा के लिए धक्का मुक्की, हॉल ठसाठस...दो घंटे तक कतार में लगना पड़ा

Tue, 28 Jan 2025 10:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 28 Jan 2025 10:49 AM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की भीड़ इस कदर उमड़ी कि पर्चे के लिए  जमकर धक्का मुक्की हुई। दो घंटे कतार में लगना पड़ा, इसके बाद नंबर आ सका।
 

विज्ञापन
Crowd of patients in OPD of SN Medical College
एसएन मेडिकल कॉलेज में पर्चा बनवाने के लिए लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में साेमवार को ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ रही। पर्चा और दवा के लिए धक्कामुक्की हुई। डेढ़ से दो घंटे कतार में लगने पर पर्चा और दवा मिल सकी।
विज्ञापन


एसएन की ओपीडी में 3195 मरीज आए। हॉल ठसाठस हो गया। हालत ये हुई कि हॉल से बाहर तक मरीजों की कतार लग गई। बुजुर्ग और गंभीर मरीजों को बड़ी दिक्कत हुई। धक्कामुक्की होने पर गार्ड ने व्यवस्था संभाली। मरीजों की भीड़ को देखते हुए एक घंटे अतिरिक्त दोपहर तीन बजे तक मरीज देखे गए। ओपीडी प्रभारी डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि सोमवार को सामान्य दिनों के मुकाबले डेढ़ गुना तक अधिक मरीज होते हैं। भीड़ देखते हुए ऑनलाइन भी पर्चे बनवाए गए।
विज्ञापन


दो घंटे बाद बना पर्चा
पीलीभीत से आए चंद्रपाल सिंह ने बताया कि बेटे को त्वचा रोग की परेशानी है। एसएन में सुबह साढ़े नौ बजे से कतार में लगा हूं। दो घंटे में पर्चा बन पाया है। डॉक्टर को दिखाने और फिर दवा लेने में भी समय लगेगा। परेशान हो गया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ से बच्चे का बुरा हाल
लोहामंडी निवासी सौरभ कुमार ने बताया कि हॉल ठसाठस है। बच्चे को दिखाने आया हूं। बाल रोग में पर्चा नहीं बनाया और नई ओपीडी भेज दिया। यहां भीड़ में रो-रोकर बुरा हाल है। इस पर पिताजी को कतार में लगवाकर आया हूं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed