{"_id":"640addd2ccab7800a80625e3","slug":"crowd-of-patients-gathered-in-free-heart-disease-camp-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: हृदय रोग जांच शिविर में उमड़ी भीड़, 157 मरीजों ने लिया लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: हृदय रोग जांच शिविर में उमड़ी भीड़, 157 मरीजों ने लिया लाभ
Fri, 10 Mar 2023 01:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 10 Mar 2023 01:05 PM IST
सार
अमर उजाला फाउंडेशन और ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के तत्वावधान में हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
नि:शुल्क हृदय रोग शिविर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कम उम्र में हृदयघात के बढ़ते मामलों और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अमर उजाला फाउंडेशन व ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति ने शुक्रवार को निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर लगाया। शिविर में सुबह से ही मरीजों की भीड़ उमड़ी। शाम लगभग पांच बजे तक 157 मरीजों ने जांच करवाई।
फरीदाबाद मेट्रो हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.नीरज जैन और उनके सहयोगी डॉ. अमित सरोया, डॉ. पुष्पेंद्र शर्मा ने मरीजों को स्वास्थ्य परीक्षण किया। इससे पहले आरएस स्टोन, किडनी एंड लेजर हॉस्पिटल में आयोजित शिविर का शुभारंभ ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के संरक्षक बलदेव विधायक पूरन प्रकाश ने फीता काट कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हृदय रोग के मामले हर दिन बढ़ रहे हैं। कम उम्र में हृदयघात और भी गंभीर है। ऐसे शिविर लगने से आम लोगों को काफी फायदा होता है। जांच करवाने से समय रहते गंभीर बीमारी का पता चल जाता है।
डॉ. नीरज जैन ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से ऐसे शिविर लगाते रहेंगे, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लोग निशुल्क जांच करवा सकें। आज 157 मरीजों ने जांच करवाई है। शिविर में वृद्धों के अलावा युवा भी बड़ी संख्या में जांच करवाने पहुंचे। समिति के संस्थापक विनोद दीक्षित ने चिकित्सकों की टीम को सम्मानित किया। आरएस स्टोन, किडनी एंड लेजर हॉस्पिटल के निदेशक डॉक्टर संजय अग्रवाल ने अमर उजाला फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। शिविर में ब्रजेश शर्मा, मनीष शर्मा, विपिन कुमार शर्मा, प्रणव शर्मा का सहयोग रहा सहयोग।
विज्ञापन
जब हमें अमर उजाला समाचार पत्र में शिविर के बारे में जानकारी हुई तो यहां डाक्टरों को दिखाने के लिए पहुंचे हैं। इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन का आभार। हर्ष कुमार, निवास आगरा
इस प्रकार के शिविर आम लोगों के लिए वरदान हैं। कई बार लोग समय के अभाव में फरीदाबाद या अन्य शहर नहीं जा सकते, उन्हें इसका लाभ होगा। रमन लाल गुप्ता, निवासी मथुरा
विज्ञापन
फरीदाबाद मेट्रो हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.नीरज जैन और उनके सहयोगी डॉ. अमित सरोया, डॉ. पुष्पेंद्र शर्मा ने मरीजों को स्वास्थ्य परीक्षण किया। इससे पहले आरएस स्टोन, किडनी एंड लेजर हॉस्पिटल में आयोजित शिविर का शुभारंभ ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के संरक्षक बलदेव विधायक पूरन प्रकाश ने फीता काट कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हृदय रोग के मामले हर दिन बढ़ रहे हैं। कम उम्र में हृदयघात और भी गंभीर है। ऐसे शिविर लगने से आम लोगों को काफी फायदा होता है। जांच करवाने से समय रहते गंभीर बीमारी का पता चल जाता है।
विज्ञापन
डॉ. नीरज जैन ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से ऐसे शिविर लगाते रहेंगे, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लोग निशुल्क जांच करवा सकें। आज 157 मरीजों ने जांच करवाई है। शिविर में वृद्धों के अलावा युवा भी बड़ी संख्या में जांच करवाने पहुंचे। समिति के संस्थापक विनोद दीक्षित ने चिकित्सकों की टीम को सम्मानित किया। आरएस स्टोन, किडनी एंड लेजर हॉस्पिटल के निदेशक डॉक्टर संजय अग्रवाल ने अमर उजाला फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। शिविर में ब्रजेश शर्मा, मनीष शर्मा, विपिन कुमार शर्मा, प्रणव शर्मा का सहयोग रहा सहयोग।
विज्ञापन
ये बोले लोग
अमर उजाला फांउडेशन द्वारा लगाए गए शिविर से हम जैसे न जाने कितने लोगों को लाभ होगा। ऐसे शिविर लगाने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन का हम आभार जताते हैं। विजय अग्रवाल, निवासी मथुराजब हमें अमर उजाला समाचार पत्र में शिविर के बारे में जानकारी हुई तो यहां डाक्टरों को दिखाने के लिए पहुंचे हैं। इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन का आभार। हर्ष कुमार, निवास आगरा
इस प्रकार के शिविर आम लोगों के लिए वरदान हैं। कई बार लोग समय के अभाव में फरीदाबाद या अन्य शहर नहीं जा सकते, उन्हें इसका लाभ होगा। रमन लाल गुप्ता, निवासी मथुरा