फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crowd increased in Sahalag, passengers struggling for space in buses Search for this on Google

Agra News: सहालग में भीड़ बढ़ी, बसों में जगह के लिए जूझ रहे यात्री

Sun, 26 Nov 2023 12:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 26 Nov 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Crowd increased in Sahalag, passengers struggling for space in buses          Search for this on Google
कासगंज। सहालगों के कारण सुबह से ही लोगों की भीड़ बस स्टैंड पर उमड़ी। मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होने से पूर्व लोगों को बसों में सफर कर गंतव्य तक जाने के लिए परेशान होना पड़ा। भीड़ को देखते हुए रोडवेज के किए गए इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। इसके चलते यात्रियों का न सिर्फ बस स्टैंड पर दिक्कत हो रही हैं बल्कि बसों में मुश्किल भरा सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। देवोत्थान पर्व के बाद सहालग शुरू हो गए। बड़ी संख्या में मांगलिक कार्यक्रम हो रहे हैं। जिनमें आने जाने के लिए यात्रियों की भीड़ सुबह से ही बस स्टैंड पर पहुंचना शुरू हो जाती है। सहालगों के देखते हुए रोडवेज ने पहले से ही तैयारियां की थी। जिससे यात्रियों की संख्या बढ़ने पर दिक्कतें न हों। लेकिन एक साथ भीड़ बढ़ने यात्रियों के लिए बसों की कमी का सामना करना पड़ा। दिल्ली, आगरा और मथुरा जाने के लिए लोगों को बसें इंतजार के बाद मिलीं। लोगों को वैवाहिक कार्यक्रम शामिल होने जाने के लिए काफी दिक्कतें रहीं। बसों में भी स्थान मिलना मुश्किलों भरा रहा। यात्रियों को बसों में खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed