फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crowd gathering in the quarantine center after ruckus in agra

Coronavirus: क्वारंटीन सेंटर में खाना नहीं, हंगामा होने पर भीड़ लगाकर पानी दिया, जांच के आदेश

Mon, 27 Apr 2020 04:45 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Apr 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
crowd gathering in the quarantine center after ruckus in agra
क्वारंटीन सेंटर में लोग - फोटो : अमर उजाला
आगरा के कीठम स्थित हिंदुस्तान कॉलेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में रखे गए लोगों को रविवार सुबह खाना नहीं मिला। वे लोग हंगामा करने लगे तो पानी दिया गया लेकिन इसके लिए भीड़ लगवा दी गई। इतना ही नहीं, हाथ धोने से लेकर नहाने तक के लिए भी पानी नहीं मिला। मरीजों के परिजनों ने इसकी शिकायत की तो जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने जांच बैठा दी। व्यवस्था ठीक कराने के लिए वो खुद दो बार सेंटर पर गए।
विज्ञापन


इसी सेंटर में रखी गई कमला नगर की युवती ने अमर उजाला को फोन कर बताया कि यहां सुबह पानी नहीं आया। टंकियां खाली थीं। न ही नाश्ता मिला। लोगों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद पानी की बोतलें और बिस्कुट भेजे गए। इन्हें भी हाथों में नहीं दिया गया, बोतलें मेन गेट पर रख दी गई, बिस्कुट दूर से फेंककर दिए गए।
विज्ञापन


पानी की बोतल लेने के लिए भीड़ लग गई। लोग सटकर खड़े थे। इनमें कोरोना के मरीज भी हो सकते हैं। इससे संक्रमण फैलने का खतरा हो गया। इसके थोड़ी देर बाद इसी सेंटर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर प्रशासन में हड़कंप मचा। डीएम प्रभु एन सिंह पहुंचे और जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैंपल लेने नहीं आई टीम

रविवार दोपहर तक सैंपल लेने के लिए टीम नहीं पहुंची। लोगों ने कहा कि यहां संक्रमण फैल गया तो कौन जिम्मेदार होगा? सभी लोगों को एक साथ रखा गया है। इनमें वे लोग भी हैं जो संक्रमितों के संपर्क के हैं।

जांच कराकर कार्रवाई करेंगे - जिलाधिकारी
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा कि यह क्वारंटीन सेंटर सबसे अच्छे सेंटर में से एक है। यहां खाना और पानी देरी से मिलने की शिकायत आई है। वह खुद दो बार गए। शिकायत की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। दोपहर को सभी व्यवस्थाएं ठीक हो गई। लोगों ने जांच के लिए सैंपल दिए हैं।

संक्रमित रसोइए की पत्नी बोली, एसएन में घटिया खाना मिल रहा

पुलिस लाइन के संक्रमित रसोइए (फॉलोअर) की पत्नी ने शिकायत की है कि उनके पति को एसएन मेडिकल कॉलेज में घटिया खाना दिया जा रहा है। पत्नी का कहना है कि ऐसा खाना खाकर वो कोरोना से जंग कैसे जीतेंगे? उनका यह भी कहना है कि सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं है।

सैफई के अस्पताल में उपचार नहीं, भड़के मरीज

सैफई के मेडिकल कॉलेज में आगरा से भेजे गए कई मरीजों ने शिकायत की है कि उन्हें उपचार नहीं मिल रहा है। न ही वहां सफाई कराई जा रही है। कमला नगर के एक ही परिवार के तीन सदस्य भी यहां रखे गए हैं। तीनों संक्रमित हैं। 

उन्होंने फोन पर बताया कि डॉक्टर उपचार के लिए कोरोना वार्ड में नहीं आ रहे। गंदगी के ढेर लगे हैं, इन्हें साफ नहीं कराया जा रहा है। एक मरीज ने सोशल मीडिया पर साझा कर कहा कि वह मधुमेह के रोगी हैं, उन्हें उपचार नहीं मिल रहा। 

इसकी जानकारी होने पर आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल ने मेडिकल कॉलेज के वीसी डॉ. राजकुमार से बात की। सांसद ने बताया कि वीसी के निर्देश पर आगरा के मरीजों को उपचार मिलना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed