फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crowd control arrangements fail in Banke Bihari temple Vrindavan

Vrindavan: ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ नियंत्रण के इंतजाम हो रहे फेल, श्रद्धालु परेशान

Sun, 18 Sep 2022 01:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 18 Sep 2022 01:55 PM IST
सार

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में प्रशासन भीड़ नियंत्रण के साथ सुविधाजनक दर्शन की व्यवस्था बना रहा है। इसके तहत मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है। यह व्यवस्था श्रद्धालुओं और आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। 
 

विज्ञापन
Crowd control arrangements fail in Banke Bihari temple Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर की गली में श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भीड़ नियंत्रण को प्रशासन की ओर से बनाई गई व्यवस्था भी फेल नजर आई। मंदिरों के मार्गों पर बैरिकेडिंग होने के कारण गलियां भीड़ से जाम हो गईं। पुलिस ने श्रद्धालुओं धीरे-धीरे मंदिर की ओर जाने दिया। भीड़ के चलते बुजुर्ग और बच्चे परेशान हो गए। 

विज्ञापन


पहला बैरियर विद्यापीठ चौराहे पर, दूसरा बैरियर बांकेबिहारी पुलिस चौकी के पास, तीसरा बैरियर बांके बिहारी मंदिर की गली पर और चौथा बैरियर बांकेबिहारी मंदिर के गेट नंबर तीन लगाया गया है। एक बैरियर गेट नंबर 3 की एंट्री पर भी लगाया गया, लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा होने के कारण व्यवस्थाएं ध्वस्त रही। 
विज्ञापन


पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं के जूते-चप्पल बांकेबिहारी मंदिर की गली में घुसने से पहले ही उतरवा दे रहे थे, जिससे श्रद्धालुओं को और ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। क्योंकि श्रद्धालु दर्शन करके एक नंबर या चार नंबर गेट से बाहर आते और जहां उन्होंने जूते चप्पल उतारे थे, वहां तक पहुंच पाना बड़ा मुश्किल हो रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed