फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crowd at Banke Bihari Temple suddenly reduced Before New Year streets looked empty

Banke Bihari: नववर्ष से पहले बांके बिहारी मंदिर पर भीड़ अचानक हुई कम, खाली-खाली दिखीं गलियां; जानें वजह

Sat, 30 Dec 2023 01:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 30 Dec 2023 01:28 PM IST
सार

नववर्ष से पहले शनिवार को बांके बिहारी मंदिर की गलियां खाली-खाली दिखाईं दीं। जहां पैर रखने तक की जगह नहीं मिलती है, वहां से आसानी से श्रद्धालु गुजरते हुए नजर आए।
 

विज्ञापन
crowd at Banke Bihari Temple suddenly reduced Before New Year streets looked empty
बांके बिहारी मंदिर पर भीड़ अचानक हुई कम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में  बांके बिहारी मंदिर में शनिवार को श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य रही। बांके बिहारी मंदिर के प्रवेश मार्ग से लेकर द्वार तक सहज ही भक्ति मंदिर तक पहुंचे और दर्शन किए। स्थानीय लोगों की उम्मीद से कम श्रद्धालुओं के आने पर हर कोई चकित है कि आखिर वर्ष के आखिरी शनिवार को बांके बिहारी के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की संख्या उन दिनों की अपेक्षा कम रही।
विज्ञापन


...तो ये है वजह 
कुछ लोग शनिवार को श्रद्धालुओं के कम आने के पीछे खराब मौसम बता रहे हैं तो कुछ उम्मीद लगा रहे हैं कि रविवार और एक जनवरी को बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रभु दर्शन के लिए आएंगे। सामान्य संख्या को देख पुलिस कर्मियों ने अभी राहत महसूस की।
विज्ञापन


वाहनों को दिया गया प्रवेश 
 वहीं वृंदावन में यातायात भी सामान्य रहा। भीड़ कम होने के कारण वृंदावन में बाहरी वाहनों को भी पुलिस द्वारा प्रवेश करने दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed