फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crops drying up without water, farmers worried

Agra News: पानी के बिना सूख रही फसलें, किसान परेशान

Thu, 12 Dec 2024 11:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 12 Dec 2024 11:46 AM IST
विज्ञापन
Crops drying up without water, farmers worried
अमांपुर। रजबहा में पानी नहीं आने के कारण फसलें सूख रही हैं। सहावर रोड पर स्थित बनूपुरा, हरथरा, जखा, चौपारा, नगला चौंपाया, हुंडा, शेरपुर, डेगरी आदि गांव को जाने वाले रजबहा में दो माह से अधिक समय से पानी नहीं आया है। इससे फसलों की सिंचाई में किसानों को परेशानियां का समाना करना पड़ रहा है। रजवाह के किनारे की ज्यादातर फसलें इसी पानी पर ही आश्रित है। रजवाह में पानी नहीं होने से खेतों में लगी गेहूं, सरसों, आलू आदि की फसल सूख रही हैं। किसानों को निजी साधनों और ट्यूबवेल का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे सिंचाई करने की लागत भी बढ़ रही है। इसको लेकर किसान परेशान व आक्रोशित हैं। किसान मुलायम सिंह यादव और किताब सिंह का कहना है कि एक-दो दिन में पानी नहीं आया तो लाखों रुपये का नुकसान हो जाएगा। किसान शैलेंद्र, रामदत्त, प्रेमचंद, उदयवीर, केशवदेव, राकेश यादव, दिलीप, अनुपम पांडेय आदि ने जिलाधिकारी से बनूपुरा रजवाह में पानी छोड़े जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed