फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crops are getting ruined by drying up due to heat, farmers besieged the power house

गर्मी से फसलें सूख कर हो रहीं बर्बाद, किसानों ने किया विद्युत घर का घेराव

Tue, 14 Jun 2022 10:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Crops are getting ruined by drying up due to heat, farmers besieged the power house
कासगंज के सिढपुरा में अपनी मांगों को लेकर धरना देते भाकियू स्वराज के कार्यकर्ता । - फोटो : KASGANJ
सिढ़पुरा। भारतीय किसान यूनियन (किसान) के द्वारा मंगलवार को विद्युत उपखंड कार्यालय का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया गया। किसानों ने ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त बिजली की आपूर्ति किए जाने की मांग की। एक सप्ताह में विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हुुआ तो अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय संगठन मंत्री रविपाल सिंह ने कहा कि बिजली की आपूर्ति न होने से नलकूपों का संचालन नहीं हो पा रहा है। फसलों की सिंचाई नहीं हो रही है। सिंचाई के अभाव में फसलें सूखने की कगार पर पहुंच रही हैं। किसानों को मजबूरन महंगे डीजल इंजन पंप सेटों के माध्यम से फसलों की सिंचाई करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा यदि एक सप्ताह में विद्युत आपूर्ति व्यवस्थित ढंग से शुरू नहीं की गई तो विद्युत अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान बड़ी संख्या में किसान एवं भाकियू के कार्यकर्ता मौजूद रहे। विद्युत उपखंड पर तैनात जेई विवेक कुमार ने बताया कि फीडर ओवरलोड होने के कारण मशीन बार-बार ट्रिप हो जाती है। इस कारण विद्युत सप्लाई में समस्या आ रही है। फीडर ओवरलोड है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed