{"_id":"5f663f998ebc3eedfa44f8a6","slug":"crop-mainpuri-news-agr460016648","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधूना ग्राम पंचायत की 800 बीघा जमीन होगी कब्जा मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधूना ग्राम पंचायत की 800 बीघा जमीन होगी कब्जा मुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-27
फर्जी प्रविष्टि दर्ज कराकर पट्टा कराई 800 बीघा जमीन
-तहसीलदार ने जमीन को चिह्नित करना शुरू किया, फसल कुर्क करके जमीन कराई जाएगी मुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। कागजों में हेराफेरी करके फर्जी तरीके से प्रविष्टि दर्ज कराकर पट्टा पर ली गई 800 बीघा जमीन प्रशासन ने चिह्नित की है। शनिवार को तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश कराई। जल्द ही जमीन को कब्जा मुक्त कराकर ग्रामसभा में दर्ज की जाएगी।
विधूना ग्राम पंचायत की 800 बीघा जमीन की वर्ष 1987 में 125 लोगों ने अफसरों को गुमराह कर अपने नाम प्रविष्टि करा ली थी। दो वर्ष पूर्व राजस्व विभाग ने इसकी जांच कराई, तो विभाग में दर्ज कराई गई प्रविष्टि फर्जी निकली। इसके बाद तीन महीने पहले एसडीएम ने प्रविष्टियों को निरस्त कर दिया था। शनिवार को एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार नरेंद्र सिंह, काननूगो सतीश यादव, लेखपाल राकेश परमार, श्याम कुमार, सत्यवीर, मनीष कुमार पुलिस बल के साथ गांव नगला भरा पहुंचे। यहां संबंधित जमीन को चिह्नित किया। शनिवार को पहले दिन लगभग 250 बीघा जमीन चिह्नित की गई। तहसीलदार ने बताया कि रविवार और सोमवार को भी जमीन को चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद जमीन पर खड़ी फसल को कुर्क कराया जाएगा। जमीन कब्जा मुक्त होने के बाद ग्राम पंचायत के खाते में दर्ज की जाएगी।
800 बीघा जमीन की फर्जी तरीके से तहसील में प्रविष्टि करा ली गई थी। जिन्हें पूर्व में निरस्त किया जा चुका है। अब जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही सारी जमीन को चिह्नित करके कब्जा मुक्त कराया जाएगा। जमीन पर खड़ी फसल को कुर्क कराने का कार्य भी किया जाएगा।
विज्ञापन
नरेंद्र सिंह, तहसीलदार सदर