{"_id":"6ae776fb4c23bb527d01d075","slug":"crocodile-near-cattle-shelter-villagers-remained-in-a-state-of-panic-all-night-agra-news-c-421-1-sagr1004-20628-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गोशाला के पास मगरमच्छ, रातभर दहशत में रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गोशाला के पास मगरमच्छ, रातभर दहशत में रहे ग्रामीण
विज्ञापन
बाह: जैतपुर के बिट्ठौना गांव में मगरमच्छ किया रेस्क्यू
बाह। चंबल नदी से निकलकर मगरमच्छ बीहड़ के रास्ते 2 किमी रेंगकर बिट्ठौना गांव की गोशाला के पास पहुंच गया। शनिवार देर शाम गोशाला के पास इसके दिखने पर ग्रामीण सहम गए। रातभर दहशत में लोग जागते रहे। रविवार सुबह भी उसके वहीं मौजूद रहने से डरे ग्रामीण बीहड़ की ओर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके।
रविवार की सुबह ग्राम प्रधान रामवरन सिंह ने बाह के रेंजर को इसकी सूचना दी। इसके बाद वन दरोगा राहुल जादौन के नेतृत्व में विभाग की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची। दोपहर करीब 2 बजे एक घंटे चली मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ा। उसे नंदगवा घाट पर चंबल नदी में छोड़ दिया गया। मगरमच्छ के रेस्क्यू किए जाने के बाद ग्रामीणों ने चैन की सांस ली। ग्रामीणों ने बताया कि मगरमच्छ के कारण छोटे बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा की सबसे ज्यादा चिंता बनी हुई थी। विभाग की टीम ने लोगों को सचेत किया है कि कहीं भी मगरमच्छ दिखे तो तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
बारिश के दौरान चंबल नदी में आई बाढ़ में पानी के साथ मगरमच्छ खादर में पहुंच गए थे। यही मगरमच्छ बिट्ठौना गांव तक पहुंच गया हो। इसे पकड़कर नदी में छोड़ दिया गया है। कछार में बसे गांवों के लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है कि आबादी क्षेत्र के आसपास मगरमच्छ दिखने पर वन विभाग को सूचना दें। -कुलदीप सहाय पंकज, रेंजर बाह।