फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crocodile in the pond next to the school; fear of attacks on students looms.

Agra News: स्कूल के बगल के तालाब में मगरमच्छ, सता रहा पढ़ने वाले बच्चों पर हमले का डर

Tue, 01 Sep 2026 01:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Crocodile in the pond next to the school; fear of attacks on students looms.
बाह: गुमानसिंह पुरा गांव के स्कूल के बगल के तालाब में मगरमच्छ की दहशत
बाह। खेड़ा राठौर के गुमानसिंह पुरा गांव में परिषदीय प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित तालाब में सोमवार को मगरमच्छ दिखने से दहशत फैल गई है। सोशल मीडिया पर तालाब में विचरण करते मगरमच्छ का वीडियो वायरल हुआ है। 12 सेकंड के वायरल वीडियो में विशालकाय मगरमच्छ तेजी से चलता हुआ दिख रहा है। वीडियो वायरल होने पर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों पर मगरमच्छ के हमले का डर अभिभावकों को सता रहा है। तालाब के पास ही बस्ती है, तालाब से निकल कर बस्ती में मगरमच्छ के पहुंचने की आशंका ने ग्रामीणों की रात की नींद छीन ली है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मगरमच्छ को पकड़ कर चंबल नदी में छोड़े जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सत्यराम बघेल ने बताया कि स्कूल के बगल के तालाब में मगरमच्छ होने की सूचना वन विभाग को दी थी। वन विभाग की टीम गांव आई थी। लेकिन रेस्क्यू नहीं किया जा सका है। जरूरत पड़ने पर तालाब से पानी खाली कराया जाएगा। बाह के रेंजर कुलदीप सहाय पंकज ने बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर गई थी। तालाब में पानी और कीचड़ होने की वजह से मगरमच्छ को रेस्क्यू नहीं किया जा सका। तालाब को खाली कराने के लिए ग्राम प्रधान से संपर्क साधा जा रहा है। तालाब खाली होने के बाद ही मगरमच्छ को रेस्क्यू किया जा सकेगा। मगरमच्छ को तालाब के घेरे से बाहर निकलने से रोकने के लिए चारों ओर जाल लगाया जाएगा। वन विभाग की टीम ने तालाब के पास की आबादी को मगरमच्छ के बाहर निकलने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने का आह्वान किया है। तालाब के किनारे बच्चों को जाने से रोकने को जागरूक किया गया है।
विज्ञापन

------
मगरमच्छ दिखने पर पहले भी खाली कराया था तालाब
ग्राम प्रधान सत्यराम बघेल ने बताया कि कुछ महीने पहले भी तालाब में मगरमच्छ दिखा था। मगरमच्छ को पकड़ने के लिए ग्राम पंचायत ने तालाब खाली कराया था। तालाब खाली कराने के बाद रेस्क्यू का प्रयास किया गया था। लेकिन मगरमच्छ नहीं मिला था। फिर से मगरमच्छ का वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन....
गुमानसिंह पुरा गांव के तालाब में मगरमच्छ का वीडियो वायरल होने एवं सूचना मिलने पर रेस्क्यू के लिए वन विभाग की टीम मौके पर गई थी। पानी, कीचड़ की वजह से मगरमच्छ रेस्क्यू नहीं किया जा सका। सुरक्षा जाली लगाई जाएगी। तालाब को खाली कराया जाएगा। फिलहाल लोगों को तालाब से दूरी बनाने के लिए जागरूक किया गया है।- कुलदीप सहाय पंकज, क्षेत्रीय वन अधिकारी, चंबल सेंक्चुअरी, बाह

----------

मुकुंदीपुरा के तालाब से रेस्क्यू नहीं हो सका मगरमच्छ
मुकुंदीपुरा के तालाब में 28 अगस्त को मगरमच्छ दिखा था। रास्ते और गांव के बीच स्थित तालाब में मगरमच्छ को पकड़ने के लिए 3 दिन से वन विभाग की टीम डेरा डाले हुए है। पानी खाली कराने के लिए वन विभाग की टीम ने एसडीएम को पत्र लिखा था, लेकिन तालाब खाली नहीं हो सका है। बाह के रेंजर अमित कुमार ने बताया कि वन विभाग का तालाब पर पहरा लगा दिया है। लोगों को तालाब से दूरी बनाए रखने को लगातार जागरूक किया जा रहा है। सोमवार को तालाब में मगरमच्छ नहीं दिखा है। फिर भी सुरक्षा की दृष्टि से वन विभाग की टीम सतत निगरानी कर रही है। ग्रामीणों को तालाब से बाहर निकलने की स्थिति में वन विभाग को सूचना देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed