फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crocodile dragged shepherd into Chambal

UP: चरवाहे को चंबल नदी में खींच ले गया मगरमच्छ, पैर छुड़ाने की करता रहा जद्दोजहद; 10 साल के बेटे ने ऐसे बचाया

Fri, 25 Jul 2025 05:48 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 25 Jul 2025 05:48 PM IST
सार

आगरा के पास बाह में एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक चरवाहे को मगरमच्छ चंबल नदी में खींच ले गया। लेकिन उसके 10 साल के बेटे ने उसकी जान बचा ली। घायल ने मगरमच्छ से जकड़े पैर को हाथ से जबड़ा पकड़ कर छुड़ाने की कोशिश की।
 

विज्ञापन
Crocodile dragged shepherd into Chambal
चरवाहे पर मगरमच्छ का हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बासौनी के झरनापुरा गांव में शुक्रवार अपरान्ह तीन बजे चरवाहे वीरभान सिंह (35) के एक पैर को जबड़े में जकड़ कर मगरमच्छ चंबल नदी में खींच ले गया। उन्होंने दोनों हाथों से मगरमच्छ के जबड़े को पकड़ कर पैर छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुए। उनको बचाने के लिए 10 साल के बेटे अजयराज ने मगरमच्छ के सिर पर डंडे से प्रहार किया। तब कहीं जाकर चरवाहे की जान बच सकी। 

विज्ञापन


घायल वीरभान सिंह को बाह सीएचसी से एसएन मेडीकल कॉलेज आगरा के लिए भेज दिया है। झरनापुरा गांव के वीरभान सिंह रोजाना की भांति चंबल के बीहड़ में बकरी चराने गये थे। उन्होंने बताया कि अपरान्ह 3 बजे के करीब बकरियों को नदी में पानी पिलाने के लिए ले गये थे। जब बकरियां पानी पी रही थी तो वह बोतल में पीने के लिए पानी भरने लगा। 
विज्ञापन


अचानक से मगरमच्छ एक पैर को जबड़े में जकड़ कर नदी में खींचने लगा। वीरभान सिंह ने मगरमच्छ के जबड़े को अपने दोनों हाथों से पकड़ कर पैर छुड़ाने का प्रयास किया। इस दौरान मगरमच्छ ने हाथ की एक अंगुली में काट लिया। जब मगरमच्छ खींच कर चंबल नदी में ले जा रहा था, तभी पास में मौजूद बेटे अजयराज ने उसके सिर पर डंडा मार दिया। जिस पर मगरमच्छ ने वीरभान सिंह को छोड़ दिया और वह नदी से बाहर निकलने में कामयाब हो गये। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मगरमच्छ ने हमले में उनके एक पैर का मांस नौंच लिया था। पैर पर कई जगह गहरे घाव हो गये हैं। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से एंबुलेंस द्वारा एसएन मेडीकल कॉलेज आगरा के लिए भेज दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर बाह के रेंजर कुलदीप सहाय पंकज ने बताया कि घटना की जानकारी पर वन विभाग की टीम मौके पर गई है। ग्रामीणों को पहले ही नदी किनारे न जाने की हिदायत दी गई थी। लेकिन फिर भी लापरवाही से बाज नहीं आ रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed