{"_id":"68bd1c514ed4d01c320748d4","slug":"crocodile-dragged-seventh-grade-student-into-chambal-2025-09-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सातवीं के छात्र को चंबल में खींच ले गया मगरमच्छ, दृश्य देख साथ नहा रहे दोस्तों की निकल गई चीख; तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सातवीं के छात्र को चंबल में खींच ले गया मगरमच्छ, दृश्य देख साथ नहा रहे दोस्तों की निकल गई चीख; तलाश जारी
Sun, 07 Sep 2025 11:18 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:18 AM IST
सार
मगरमच्छ जब उसे खींचने लगा तो साथी बच्चों ने शोर मचाया। चरवाहे मौके पर पहुंचे और आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
छात्र की तलाश जारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में बाह के बासौनी के पुरा बरुआ गांव में शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे चंबल में नहाते समय भानू प्रताप (12) को मगरमच्छ नदी में खींच ले गया। भानू प्रताप को मगरमच्छ के खींचने पर साथी बच्चों ने शोर मचाया। चरवाहे पहुंचे, लेकिन सुराग नहीं लग सका है।
पुरा बरुआ गांव के दीप सिंह का बेटा भानू प्रताप सातवीं कक्षा का छात्र है। परिजन ने बताया कि उफनाई चंबल का पानी गांव के खेतों तक आ गया है। शनिवार की दोपहर भानू अपने दोस्तों हरेंद्र, कालू, गुन्नू के साथ चंबल नदी में नहाने गया था। नहाते समय अचानक मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ जब उसे खींचने लगा तो साथी बच्चों ने शोर मचाया। चरवाहे मौके पर पहुंचे और आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

Trending Videos
टीम ने ग्रामीणों की मदद से बालक को तलाश किया। बाह के रेंजर कुलदीप सहाय पंकज ने बताया कि मगरमच्छ के बालक को नदी में खींचकर ले जाने की सूचना मिली है। तलाश की जा रही है।
नदी क्षेत्र में न जाने की अपील
नदियां उफान पर हैं और खादर में मगरमच्छ आ जाते हैं। ग्रामीण और चरवाहे नदी क्षेत्र में जाने से बचें। खादर या गांव के पास मगरमच्छ या कोई अन्य जीव दिखने पर वन विभाग को सूचित करें। -कुलदीप सहाय पंकज, रेंजर, चंबल सेंक्चुअरी, बाह

जीजा के साथ मछली पकड़ने गए युवक पर मगरमच्छ ने किया हमला
चित्राहाट के पई गांव में शनिवार की सुबह करौली (राजस्थान) के गोडला गांव के पप्पू (40) अपने जीजा पई गांव के बनवारी के साथ यमुना में मछली पकड़ रहे थे। पप्पू की पत्नी सफेदी ने पुलिस को बताया कि दोनों पई घाट पर थोड़ी दूरी पर मछली पकड़ रहे थे। कुछ देर पर बनवारी ने पप्पू का आवाज दी। जवाब न मिलने पर माैके पर जाकर देखा, तो पप्पू का झोला और जूते पड़े मिले। उन्होंने बताया कि घाट पर कई दिन से मगरमच्छ देखा जा रहा है। बनवारी ने बताया कि मछली पकड़ते समय भी मगरमच्छ दिखा था। पत्नी ने मगरमच्छ के हमले की आशंका जताई। सूचना पर पहुंची चित्राहाट पुलिस ने पप्पू की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन सुराग नहीं लग सका। एसओ चित्राहाट ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें-मथुरा में बाढ़: डूबे घाट...काॅलोनियां हुईं जलमग्न, 36 गांव बन गए टापू; बर्बादी देख किसान की हार्ट अटैक से माैत