फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   critical care unit will be build in agra district hospital

UP: मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत...जिला अस्पताल में बनेगी क्रिटिकल केयर यूनिट, हर बेड पर होगा वेंटिलेटर

Wed, 08 Oct 2025 11:54 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 08 Oct 2025 11:54 PM IST
सार

अभी मरीजों को सुपर स्पेशियलिस्ट सुविधाओं की कमी के कारण तत्काल रेफर करना पड़ता है। क्रिटिकल केयर यूनिट में केवल वेंटिलेटर ही नहीं, बल्कि अन्य जीवनरक्षक उपकरण भी होंगे।
 

विज्ञापन
critical care unit will be build in agra district hospital
जिला अस्पताल, आगरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा में जिला अस्पताल में अब गंभीर और अतिगंभीर मरीजों को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज की ओर नहीं दौड़ना पड़ेगा। अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों को सांसें देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के तहत, जिला अस्पताल में एक अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण होने जा रहा है। इसके 50 बेड में से हर बेड पर वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. राजेंद्र अरोड़ा ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के तहत शासन अस्पताल में चिकित्सकीय सेवाएं विकसित कर रहा है। इसके तहत क्रिटिकल केयर यूनिट का प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है। इसके निर्माण के लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है। अगले महीने से आश्रय स्थल के पास 5 मंजिला भवन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। यह कार्य 18 महीने में पूरा होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


इस नई यूनिट में किडनी, लिवर, हृदय, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों का इलाज हो सकेगा। अभी तक इन मरीजों को सुपर स्पेशियलिस्ट सुविधाओं की कमी के कारण तत्काल रेफर करना पड़ता था। यूनिट में केवल वेंटिलेटर ही नहीं, बल्कि अन्य जीवनरक्षक उपकरण भी होंगे। इसमें चिकित्सकों के चैंबर, रिसेप्शन समेत अन्य की व्यवस्था होगी। शासन इस यूनिट के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति भी करेगा। इससे मरीजों को उच्च गुणवत्ता का इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंट्रल लैब के बाद मरीजों के लिए होगी बड़ी सुविधा
जिला अस्पताल में सेंट्रल लैब भी स्थापित की जा रही है। इसके लिए ओपीडी इमारत के तीसरी मंजिल पर इसका सेटअप तैयार हो रहा है। इसके बनने से वायरस और कीटाणु जनित सभी बीमारियों की जांच की सुविधा हो जाएगी। सेंट्रल लैब बनने से 120 तरह की जांचें और बढ़ जाएंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed