फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crisis Of Dap Fertilizer In Up Rakesh Tikait Will Protest After Diwali

यूपी: खाद की किल्लत पर दिवाली बाद प्रदर्शन, आगरा में भाकियू प्रवक्ता ने सरकार पर साधा निशान, कहा- किसान आत्महत्या को मजबूर

Wed, 03 Nov 2021 11:59 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 03 Nov 2021 11:59 AM IST
सार

खाद की परेशानी से किसान परेशान हैं। आगरा में किसानों ने मंगलवार को पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया था। चेतावनी दी कि यदि डीएपी नहीं मिली तो जल समाधि ले ली जाएगी।

विज्ञापन
Crisis Of Dap Fertilizer In Up Rakesh Tikait Will Protest After Diwali
आगरा: राकेश टिकैत किसानों के साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ललितपुर से लौटते हुए बरौली अहीर के बाद गांव में मंगलवार देर रात पहुंचे। यहां किसानों ने उन्हें खाद की किल्लत की परेशानी बताई। फोन पर हुई बातचीत में टिकैत ने कहा कि देशभर में खाद की किल्लत हो रही है। यह सरकार खाद भी उपलब्ध नहीं करा पा रही है। किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। दिवाली बाद खाद की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे। भाकियू के जिलाध्यक्ष राजवीर लवानियां ने बताया कि खाद की कमी और कालाबाजारी के बारे में राष्ट्रीय प्रवक्ता को अवगत कराया गया है। आंदोलन की रूपरेखा तय कर रहे हैं।

विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
ललितपुर से दिल्ली जाते समय आगरा के बाद गांव के समीप रुके किसान नेता राकेश टिकैत का भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। किसान नेता रणवीर सिंह के आवास पर कुछ देर कार्यकर्ताओं से बात करने के बाद टिकैत का काफिला आगे के लिए रवाना हो गया। मौके पर भाकियू जिला अध्यक्ष राजवीर लवानियां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ऐतिहासिक बटेश्वर पशु मेला आज से शुरू: सात लाख के घोड़े और डांस करने वाले ऊंट पर लट्टू हुए लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed