फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crisis deepens on 343 industrial units in TTZ, possibility of cut in PNG supply by 30 percent, GAIL issues notice to units

Agra News: टीटीजेड में 343 औद्योगिक इकाइयों पर गहराया संकट

Thu, 12 Mar 2026 02:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Crisis deepens on 343 industrial units in TTZ, possibility of cut in PNG supply by 30 percent, GAIL issues notice to units
आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) में 343 औद्योगिक इकाइयों पर गैस का संकट गहरा रहा है। आगरा में 160 और फिरोजाबाद में 183 कारखानों व फैक्टरियों को मांग से 30 प्रतिशत कम गैस खपत करनी होगी। गैस की आपूर्ति में 30 प्रतिशत तक कटौती के आसार हैं। इस संबंध में पीएनजी संचालित औद्योगिक इकाइयों को गेल ने नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

गैस किल्लत से उद्योग-धंधे चरमरा गए हैं। टीटीजेड में दोहरी मार पड़ रही है। एक तरफ सुप्रीम कोर्ट की रोक के कारण औद्योगिक इकाइयों में कोयला, लकड़ी जलाने पर रोक है। दूसरी तरफ गैस नहीं मिल रही है। शहर में 160 इकाइयों को करीब 60 हजार घनमीटर पीएनजी प्रतिदिन आपूर्ति होती है। इनमें फाउंड्री, रबर व अन्य इकाइयां शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं, फिरोजाबाद में 183 इकाइयों को प्रतिदिन करीब 12 लाख घनमीटर पीएनजी की आपूर्ति होती है। जिलाधिकारी अरविंद एम बंगारी का कहना है कि गैस की कमी नहीं है। लोग घबराए नहीं। दो-तीन दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

ठंडी पड़ी पेठा बनाने की भट्ठियां
पेठा इकाइयां भी संकट में फंस गई हैं। व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति बाधित होने से बुधवार को नूरी दरवाजा पर 50 से अधिक पेठा बनाने की भट्ठियां ठंडी पड़ी रहीं। पेठा उद्यमी सुनील कुमार सिंघल ने बताया कि व्यावसायिक सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। टीटीजेड के कारण कोयला भट्टियों पर रोक है। पेठा कारोबारी राकेश मित्तल का कहना है कि नूरी दरवाजा स्थित पेठा भट्ठियों के लिए पीएनजी उपलब्ध कराई जाए।
--------------
दाने-दाने को मोहताज प्लास्टिक उद्योग
पेट्रोलियम उत्पाद में शामिल प्लास्टिक का दाना नहीं मिलने से प्लास्टिक व पैकेजिंग उद्यमी परेशान हैं। प्लास्टिक के दाने के लिए उद्यमी मोहताज हैं। आगरा में ब्रश, पॉलीथिन, कैन, बोतल, कुर्सी से लेकर अन्य प्लास्टिक उत्पाद बनाने की छोटी-बड़ी 250 से अधिक फैक्टरियां हैं। प्लास्टिक कारोबारी रमेश गुप्ता ने बताया कि होली से पहले प्लास्टिक का दाना 90 से 100 रुपये किलो बिक रहा था। गैस किल्लत के बाद प्लास्टिक दाना के भाव में 50 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। 150-160 रुपये प्रति किलो दाना बिक रहा है और वह भी सप्लाई चेन प्रभावित होने के कारण उद्योगों को माल नहीं मिल पा रहा है। नमकीन कारोबारी मनोज बसरानी ने बताया कि काम ठप हो गया है। प्लास्टिक दाना महंगा होने से पैकेजिंग में दिक्कत आ रही है।
-------------

उद्यमियों ने बयां की परेशानी
सीएम करें हस्तक्षेप
- गैस संकट के बीच टीटीजेड में उद्योगों के लिए सरकार को विशेष पैकेज घोषित करना चाहिए। मुख्यमंत्री से इस समस्या के समाधान के लिए हस्तक्षेप की मांग करते हैं। - संजय गोयल, अध्यक्ष, नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स

गेल ने भेजे नोटिस
- पीएनजी सप्लाई करने वाली कंपनी गेल ने औद्योगिक इकाइयों को नोटिस भेजे हैं। 30 प्रतिशत खपत घटाने को कहा है। ऐसे में कटौती के आसार हैं। पर्याप्त गैस नहीं मिलने से 500 से अधिक उद्योग प्रभावित हैं। - मनोज बंसल, चेयरमैन, नेचुरल गैस प्रकोष्ठ

पैकेजिंग उद्योग प्रभावित
- प्लास्टिक का दाना महंगा और सप्लाई चेन बाधित होने से पैकेजिंग उद्योग प्रभावित हो रहा है। गैस की किल्लत का समाधान नहीं हुआ तो आगामी दिनों में उद्योगों पर बुरा असर पड़ सकता है। - मनीष अग्रवाल रावी, प्रदेश मंत्री, लघु उद्योग भारती
--------------

रोज हो रहा झगड़ा
- प्लास्टिक दाना महंगा होने से उत्पाद की लागत बढ़ गई है। ग्राहक इस बात को नहीं समझ रहे हैं। कीमतों को लेकर रोज झगड़ा हो रहा है। काम-धंधा ठप पड़ा है। सरकार को जल्द कदम उठाने चाहिए। - जतिन अग्रवाल, प्लास्टिक उद्यमी

------------

चौपट हो रहा काम
- हम पीएनजी गैस आपूर्ति की मांग पांच साल से कर रहे हैं। नूरी दरवाजा पर गैस लाइन बिछी है, लेकिन पीएनजी नहीं मिल रही। व्यावसायिक सिलिंडर से भट्ठियां जल रही थीं, अब वो भी बंद पड़ी हैं। - राजेश अग्रवाल, अध्यक्ष, शहीद भगत सिंह कुटीर एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed