{"_id":"69aed07fe1b877c3e5067b0d","slug":"criminals-who-robbed-cold-storage-employee-were-caught-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वारदात से पहले चार बदमाश पकड़े, कोल्ड स्टोरेज कर्मचारी से लूटी थी बाइक और मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वारदात से पहले चार बदमाश पकड़े, कोल्ड स्टोरेज कर्मचारी से लूटी थी बाइक और मोबाइल
Mon, 09 Mar 2026 07:22 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 09 Mar 2026 07:22 PM IST
सार
आगरा में पुलिस ने वारदात से पहले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कोल्ड स्टोरेज कर्मचारी से बाइक, मोबाइल और नकदी लूटी थी। पुलिस ने लूटा गया माल आरोपियों से बरामद किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के सैंया कस्बा निवासी कोल्ड स्टोर कर्मी से बाइक और मोबाइल फोन लूटने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार बदमाशों को पकड़ा है। इनके कब्जे से लूटी गई बाइक, मोबाइल फोन, 2220 रुपये मिले हैं।
कस्बा सैंया निवासी देवेंद्र मोहनपुर स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में काम करते हैं। देवेंद्र ने पुलिस को बताया था कि वह एक मार्च को बाइक से घर जा रहे थे। केतकी कोल्ड स्टोरेज के सामने बाइक सवार पांच बदमाशों ने उसकी बाइक में टक्कर मारकर गिरा दी। इसके बाद बाइक व मोबाइल फोन छीनकर भाग गए थे।
डीसीपी वेस्ट आदित्य ने बताया कि रविवार की रात किसी बड़ी वारदात करने की फिराक में कटी पुल के नीचे खड़े बदमाशों कोमल निवासी गढ़ी बुराना थाना रूपवास, राजस्थान, राहुल निवासी कूकारा थाना सहपऊ, राजस्थान, सुंदर निवासी नगला पहाड़ी थाना खेरागढ़, विकास निवासी चौरहा मुड़ी थाना खंदौली को पुलिस ने पकड़ा।
विज्ञापन
एक अन्य बदमाश शिवम् निवासी एकटा थाना सहपऊ जिला धौलपुर, राजस्थान भाग निकला। बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस, लूटी गई बाइक, मोबाइल फोन और नकदी मिली है। भागे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने चारों बदमाशों को न्यायालय में पेश किया।