फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Criminals do not fear the police: Katheriya

अपराधियों में नहीं पुलिस का भय: कठेरिया

Thu, 22 Oct 2015 02:34 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Thu, 22 Oct 2015 02:34 AM IST
विज्ञापन
Criminals do not fear the police: Katheriya
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया ने कहा है कि सपा सरकार में कारोबारियों को चुन-चुन कर निशाना बनाया जा रहा है। शहर में हुई दुस्साहसिक वारदात से व्यापारियों में भय है।
विज्ञापन

वह शाहगंज में सराफ लूटकांड में घायल रिंकू कुशवाह को देखने पुष्पांजलि हास्पीटल गए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। अपराधी खुलेआम वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। प्रदेश का सारा कारोबार बदमाशों के आतंक से समाप्त होता जा रहा है। आगरा में पहले भी सराफा कारोबारियों को निशाना बनाया गया था। एक बार फिर शाहगंज के व्यापारी पर हमला बोला गया। यही नहीं बीती रात मधुनगर के किराना व्यापारी लाल बहादुर जैन बदमाशों का शिकार बन गए। इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी चुप नहीं बैठेगी। विधायक जगन प्रसाद गर्ग, मंत्री प्रतिनिधि अनिल चौधरी, भाजपा नेता प्रेमचंद कुशवाह, शरद चौहान, मोहिनी कुशवाह, शालू कुशवाह, उत्कर्ष दुबे एवं मनोज विमल मौजूद रहे।
विज्ञापन

व्यापारियों में विश्वास बहाल करे पुलिस: अरिदमन
आगरा। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह बुधवार को पीड़ित सराफा व्यवसायी गोविंद प्रसाद के निवास पर पहुंचे। पहले उन्होंने बाजार और घटना स्थल का दौरा किया। पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी से कहा कि शाहगंज बाजार शहर का सबसे सुरक्षित बाजार माना जाता था। यहां पिछले करीब 50 वर्ष में लूट की ऐसी वारदात नहीं हुई। अच्छी बात है कि पुलिस ने लूटकांड में शामिल बदमाशों को पकड़ लिया है लेकिन जरूरत इस बात की है कि पुलिस व्यापारियों का खोया विश्वास लौटाए। इस अवसर पर विपुल पुरोहित, मदन मोहन शर्मा, दिलीप खंडेलवाल, संजय अग्रवाल, कुलदीप सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed